फर्रुखाबाद:भाजपा के जिलाध्यक्ष ने निषाद पार्टी के नव:नियुक्त किये गये जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप का पार्टी कार्यालय पर जिला समिति सदस्यों की उपस्थिति में चांदी का मुकुट, माला एवं शाल उड़ाकर किया सम्मानित

फर्रुखाबाद,3 अक्टूबर 2023 को भारतीय जनता पार्टी फर्रुखाबाद के जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने निषाद पार्टी फर्रुखाबाद के दूसरी बार नियुक्त किये गये कर्मठ एवं जुझारू जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप का पार्टी कार्यालय पर जिला समिति सदस्यों की उपस्थिति में चांदी का मुकुट, माला एवं शाल उड़ाकर सम्मानित किया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप का मुँह मीठा कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा की निषाद पार्टी का एक एक कार्यकर्ता भाजपा के साथ है और भाजपा भी उनके साथ सदैव है। अनिल कश्यप बहुत ही ईमानदार एवं समाज के लिए सदैव समर्पित रहने वाले व्यक्ति हैँ। इसी समर्पण को देखते हुए उनकी पार्टी ने एक बार पुनः समाज की सेवा की जिम्मेदारी उन्हे दी है और हमें भी उनसे आशा है कि पूर्व की तरह् आगे भी वो इसी तरह के कार्य करते हुए समाज के सेवक बने रहेंगे। इस मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप ने सभी का धन्यवाद देते हुए एक जिम्मेदार समाजसेवक बनने का संकल्प लिया। कार्यक्रम मे संदीप बाथम, अजीत बाथम, ज्ञानेंद्र कश्यप, कुलदीप बाथम, के के कश्यप, हिमांशु गुप्ता, अभिषेक बाजपेई, कृष्ण मुरारी, संजीव गुप्ता आदि लोग उस्थित रहे।