फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अक्टूबर 2025 आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद से चयनित 50 व्यक्तियों को राज्य आपदा मोचक बल, लखनऊ में प्रशिक्षण हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दल बस द्वारा प्रशिक्षण के लिए प्रस्थान हुआ।
इस दल में नेहरू युवा केंद्र, एनसीसी, स्काउट गाइड, कौशल विकास मिशन एवं पीआरडी (प्रादेशिक रक्षक दल) के स्वयंसेवक शामिल हैं। प्रशिक्षण के दौरान इन्हें आपदा प्रबंधन, बचाव कार्य, प्राथमिक उपचार एवं राहत संचालन से संबंधित विशेष जानकारी दी जाएगी, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में ये “आपदा मित्र” बनकर समाज की सहायता कर सकें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) तथा जिला आपदा विशेषज्ञ उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि — “आपदा मित्र कार्यक्रम समाज में सुरक्षा और जागरूकता की भावना को मजबूत करता है। प्रशिक्षित स्वयंसेवक किसी भी आपदा की स्थिति में प्रशासन के सशक्त सहयोगी बनकर कार्य करेंगे।”
अधिकारियों ने भी चयनित प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के दौरान पूर्ण समर्पण और अनुशासन के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
