फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने किया जिला अस्पताल के एनआरसी वार्ड का निरीक्षण, बच्चों को बांटे फल-बिस्किट

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को राम मनोहर लोहिया जिला चिकित्सालय पहुंचकर एनआरसी (न्यूट्रिशन रीहैबिलिटेशन सेंटर) वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में भर्ती 12 बच्चों को फल और बिस्किट वितरित किए तथा उनकी माताओं से बातचीत कर बच्चों के इलाज और मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि एनआरसी वार्ड में केवल महिला स्टाफ नर्सों की ही ड्यूटी लगाई जाए। साथ ही, खराब पड़े एसी को तत्काल दुरुस्त कराने के आदेश भी दिए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार, सीएमएस अशोक प्रियदर्शी (पुरुष व महिला चिकित्सालय), जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी के निरीक्षण से अस्पताल प्रबंधन को वार्ड की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश मिले हैं, जिससे बच्चों और उनकी माताओं को अधिक सुविधा मिल सकेगी।