फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने किया प्रगण पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण, बीएलओ व सुपरवाइजर को दिए आवश्यक निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 दिसंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने फतेहगढ़ स्थित ऑफिसर्स क्लब पहुँचकर 194 फर्रुखाबाद विधानसभा में चल रहे प्रगण पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गणना प्रपत्रों के डिजिटलीकरण एवं री-मैपिंग के कार्य की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुपरवाइजर और बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को पूरी सावधानी, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा करें। उन्होंने कहा कि डेटा फीडिंग में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो और हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही तरीके से दर्ज किया जाए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अभियान की गति तेज करने और फील्ड सत्यापन कार्य को गंभीरता से संपादित करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही उन्होंने डिजिटलीकरण प्रक्रिया में तकनीकी टीम को डेटा सुरक्षा और बैकअप व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।

निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी द्विवेदी ने सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि टीम भावना के साथ कार्य कर इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाएं।