फर्रुखाबाद :जिलाधिकारी ने नगर पालिका कार्यालय का किया निरीक्षण मिली खामियां, दिया वेतन रोकने का आदेश

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को नगर पालिका कार्यालय की निरीक्षण के दौरान काफी खामियां मिली। डीएम के निर्देश पर लापरवाह कर्मचारियों का वेतन रोका दिया गया है। जिलाधिकारी संजय सिंह ने नगर पालिका के निरीक्षण के दौरान वसूली कार्य की भी समीक्षा की। इस दौरान रिकॉर्ड में काफी खामियां पाए जाने डीएम ने नाराजगी जाहिर की। तथा निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अभियान के रूप में घर कर/ जल कर वसूलने के निर्देश दिए है शहर के सभी वार्डो में 100 प्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कराने के निर्देश दिए।शहर में रोड के किनारे कूड़ा किसी भी दशा में न डाला जाए। काश्तकार कोल्ड के पास रोड के किनारे पड़े कूड़े पर तत्काल मिट्टी डलवाने के निर्देश दिए।म्यूटेशन के मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने दिए। मौके पर उपस्थित अपर जिलाधिकारी को नगर पालिका की प्रत्येक दिन टैक्स वसूली की समीक्षा करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद के निरीक्षण के दौरान वसूली कार्य की समीक्षा की गयी समीक्षा के समय निम्न कमियों पायी गयी।
1-कार्यालय में उपलब्ध डिमाण्ड रजिस्टर अद्यावधिक नहीं है।
2-डिमाण्ड रजिस्टर में विगत वर्ष की बकाया डिमाण्ड को लाल रोशनाई से नहीं दर्शाया गया।
3-प्रतिदिन होने वाली वसूली की रजिस्टर में पोस्टिंग नही हो रही है।
4-कितने भवनों पर गृहकर एवं जलकर बकाया चला आ रहा है, की भी कोई जानकारी पटल सहायक द्वारा नही दी गयी।
5-डिमाण्ड रजिस्टर में सीरियल नम्बर में भिन्नता पायी गयी एवं मकान के मालिक के नाम के सम्मुख में क्रमांक एवं मकान संख्या अंकित नही पायी गयी।
उक्त के अतिरिक्त नगर पालिका में कूड़ा निस्तारण हेतु उपलब्ध वाहनों को भी देखा गया वाहन काफी गंदे है। कुछ वाहन छोटी मरम्मत न होने के कारण बेकार खड़े हुये पाये गये। वाहनों में नम्बर प्लेट भी अंकित नही पायी गयी।
उक्त के दृष्टिगत जिलाधिकारी द्वारा निम्नवत् निर्देश दिये गये है कि नगर पालिका के कर अनुभाग में संचालित डिमाण्ड रजिस्टरों को उपरोक्तानुसार 01 सप्ताह में अद्यावधिक कर लिया जाये उपलब्ध वाहनो को साफ-सुथरा रखा जाये छोटी मरम्मतों को तत्काल ठीक कराकर वाहनों को चालू हालत में रखा जाये जिन वाहनों में नम्बर प्लेट नही लगी है, उनमें तत्काल नम्बर प्लेट भी लगा दी जाये यह समस्त कार्यवाही 01 सप्ताह में पूर्ण कर अवगत कराया जाये तब तक सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी का वेतन आहरित न किया जाये।
तथा जिलाधिकारी संजय सिंह ने निर्देशित किया है कि टैक्स अनुभाग में कार्यरत कर निर्धारण अधिकारी, पटल सहायक एवं मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक के कार्यों का स्वयं भी पर्यवेक्षण कर समयान्तर्गत कार्यवाही पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। तब तक उपरोक्त अधिकारी / कर्मचारियों का वेतन आहरित न किया जाये।