फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में कर एवं करेत्तर वसूली की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि वाणिज्य कर, स्टाम्प एवं निबंधन, आबकारी, परिवहन, खनन, मंडी समिति फर्रुखाबाद एवं विद्युत विभाग की वसूली निर्धारित लक्ष्यों से काफी कम रही। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिन विभागों की वसूली कम है, वे अपनी प्रवर्तन गतिविधियाँ तेज करें तथा राजस्व वसूली को प्राथमिकता देते हुए लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें। साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों को सीएम डैशबोर्ड के प्रतिदिन मूल्यांकन करने और उसमें सुधार लाने के निर्देश दिए।बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी सदर, कायमगंज एवं अमृतपुर, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यह बैठक शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनपद की आर्थिक प्रगति सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।
