फर्रूखाबाद:जिलाधिकारी ने किया प्रा.विद्यालय पुठरी का औचक निरीक्षण, दिए वृक्षारोपण के निर्देश।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जुलाई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आज विकास खंड मोहम्मदाबाद के प्राथमिक विद्यालय पुठरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षिक स्थिति और अन्य व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।

निरीक्षण में पता चला कि विद्यालय में कुल 111 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 87 बच्चे उपस्थित पाए गए, जो उपस्थिति के लिहाज से संतोषजनक रही। जिलाधिकारी ने कक्षाओं का भी निरीक्षण किया और पठन-पाठन की गुणवत्ता को ठीक पाया। उन्होंने शिक्षकों की मेहनत की सराहना की।

मिड-डे मील व्यवस्था की जांच के दौरान रोटी और सब्जी बनी हुई पाई गई, जिसे जिलाधिकारी ने संतोषजनक बताया। साथ ही, उन्होंने विद्यालय परिसर में खाली पड़ी भूमि का सदुपयोग करते हुए वृक्षारोपण कराने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक अहम कदम होगा, जिससे बच्चों को भी प्रकृति के प्रति जागरूकता मिलेगी।

इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी (DFO)राजीव कुमार, उपजिलाधिकारी सदर रजनीकांत, जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) राजेश चौरसिया और खंड विकास अधिकारी त्रिलोकचंद शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी द्वारा किया गया यह निरीक्षण न केवल विद्यालय की स्थिति सुधारने में सहायक सिद्ध होगा, बल्कि शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रशासन की सक्रियता का भी परिचायक है।