फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय महरूपुर सहजू याकूतगंज का किया औचक निरीक्षण।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय महरूपुर सहजू याकूतगंज विकास खण्ड बढ़पुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता  का स्तर औसत पाया गया जिलाधिकारी द्वारा इसमें और  सुधार करने के निर्देश दिये जिलाधिकारी द्वारा छात्रों से  मिड-डे-मिल की गुणवत्ता व मात्रा के बारे में जानकारी प्राप्त की व विद्यालय परिसर में साफ- सफाई कराने के निर्देश दिए।