फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा, मतदेय स्थल सूची को दी गई अंतिम मंजूरी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 नवंबर 2025 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदेय स्थलों के सम्भाजन एवं सूची के अंतिम रूपीकरण हेतु मंगलवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में मा० सांसद, मा० विधायकगणों सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में संबंधित उप जिलाधिकारियों ने अवगत कराया कि आयोग के निर्देशानुसार प्रकाशित मतदेय स्थल सूची में किसी भी प्रकार का संशोधन, वृद्धि या कमी नहीं की गई है। वर्तमान स्थिति इस प्रकार रही—

192 कायमगंज विधानसभा – 470 मतदेय स्थल

193 अमृतपुर विधानसभा – 261 मतदेय स्थल

194 फर्रुखाबाद विधानसभा – 413 मतदेय स्थल

195 भोजपुर विधानसभा – 380 मतदेय स्थल

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी मतदेय स्थलों का सत्यापन एवं परीक्षण नियमानुसार किया जा चुका है, जिसके उपरांत यह सूची यथावत रखते हुए अंतिम रूप से स्वीकृत की गई है।

बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रकाशित मतदेय स्थल सूची पर अपनी सहमति व्यक्त करते हुए आयोग एवं जिला प्रशासन के कार्यों की सराहना की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से सभी तैयारियाँ समयबद्ध व पारदर्शी रूप से सुनिश्चित की जाएँ, ताकि मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

जिला प्रशासन ने आश्वस्त किया कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, सुरक्षित और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।