फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अक्टूबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने रविवार को संयुक्त राज्य/प्रवर अभियंता सेवा (प्रा०) परीक्षा–2025 एवं सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा०) परीक्षा–2025 के सुचारू संचालन हेतु जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने फिरोज गांधी इंटर कॉलेज कमालगंज, आर.पी. पी.जी. कॉलेज कमालगंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़, राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़, म्यूनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़, डी.एन. पी.जी. कॉलेज फतेहगढ़, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज फर्रूखाबाद तथा बद्री विशाल पी.जी. कॉलेज का भ्रमण किया।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होनी चाहिए। साथ ही किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता न होने देने के सख्त निर्देश दिए गए।
जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई थी। पुलिस बल की तैनाती के साथ परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 का भी पालन सुनिश्चित कराया गया। आंकड़ों के अनुसार, प्रथम पाली में 6,343 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2,597 तथा द्वितीय पाली में 6,343 में से 2,581 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
