फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह ने संयुक्त रूप से जिला कारागार एवं केंद्रीय कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैरकों, रसोईघर, सुरक्षा उपकरणों आदि का बारीकी से परीक्षण किया।
दोनों अधिकारियों ने बंदियों से संवाद कर उनकी सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि कारागार में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे और बंदियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बंदियों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो और कारागार की व्यवस्थाएं मानक स्तर के अनुरूप बनाए रखी जाएं।
