फर्रुखाबाद-नमो ऐप अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ संपन्न।

दिनांक 18 दिसंबर 2023 दिन सोमवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में नमो ऐप अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन संपन्न हुआ जिसमें जिला संगठन प्रभारी ने अभियान से जुड़े हुए सभी कार्यकर्ताओं एवं जिला कमेटी के सभी पदाधिकारियों को कार्य योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं 25 दिसंबर भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाने के निर्देश दिए।

जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को फिर एक बार देश में सबसे मजबूत राजनीतिक दल के रूप में स्थापित करने के लिए कार्यकर्ताओं को अथक मेहनत और प्रयास करने होंगे। भाजपा दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है जिसके पास सबसे ज्यादा कार्यकर्ता है और उस पार्टी की केंद्र में सरकार का नेतृत्व कर रहे दुनिया के सबसे बड़े लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी हैं। संगठन नमो ऐप से हर वर्ग को जोड़ने का एक अभियान चलाएगी जिसमें पार्टी के संगठन से जुड़े हुए सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी जुड़ेंगे। नमो ऐप अभियान में जिला,विधानसभा,मंडल एवं बूथ स्तर पर संयोजक नियुक्त होंगे। नमो ऐप के माध्यम से विकसित भारत एम्बेसडर,माइक्रो डोनेशन अभियान एवं मोर्चा द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होंगे। विकसित भारत एंबेसडर अभियान से प्रत्येक कार्यकर्ता को 100-100 व्यक्तियों को ऐप से जोड़ना है। यह 100 व्यक्ति केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी होंगे जिनके साथ सेल्फी लेकर नमो ऐप पर लोड करना है। माइक्रो डोनेशन के माध्यम से ₹5 से लेकर ₹2000 तक पार्टी को अनुदान दिलाना है प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम 10 लोगों को अनुदान देने के लिए प्रेरित करेंगे। सभी मोर्चे जिसमें पिछड़ा,अनुसूचित, अल्पसंख्यक,महिला एवं युवा द्वारा सेल्फी अभियान चलेगा जिसमें लाभार्थियों के साथ इस वर्ग से जुड़े हुए लोगों की सेल्फी नमो एप पर अपलोड करनी है इसी के साथ-साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान से भी सभी कार्यकर्ता जुड़े रहेंगे यह अभियान 25 जनवरी 2024 तक चलेगा। 25 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती पर बूथ स्तर पर गोष्ठी का आयोजन होगा जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। इन सभी अभियानों में मीडिया,सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की सहभागिता आवश्यक है आधुनिक भारत के इस युग में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बहुत महत्वपूर्ण है जिसके माध्यम से हम अपने विचार एवं कार्यों को जनता के बीच प्रचारित कर सकते हैं 2014 व 2019 के लोकसभा चुनाव में मिले ऐतिहासिक जनादेश को 2024 के चुनाव में दोहराने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता के बीच जाकर कार्य करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व,साफ नीति और नियत से भारत का कल्याण हो रहा है। भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है चाहे वह धारा 370,भव्य राम मंदिर निर्माण जैसे मुद्दे अब इतिहास बन गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प विकसित भारत का भी लक्ष्य पूर्ण होगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने आगामी कार्यक्रमों को विस्तार से बताते हुए कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान,नमो ऐप अभियान एवं सुशासन दिवस कार्यक्रम से प्रत्येक कार्यकर्ता जुड़े। 2024 लोकसभा चुनाव से पूर्व होने वाले इन सभी कार्यक्रमों में पूरी ताकत के साथ लगना होगा। प्रदेश व क्षेत्रीय संगठन द्वारा पूरे कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग की जाएगी। जनपद में लोकसभा एवं विधानसभा विस्तारकों की नियुक्ति की गई है। इन सभी विस्तारकों से भी प्रत्येक मंडल अध्यक्ष प्रतिदिन संपर्क बनाए रखें ताकि कार्य को गति मिलने में सुविधा मिलेगी उन्होंने बताया युवा मोर्चा द्वारा पहली बार नए मतदाता बने युवाओं के साथ सेल्फी लेकर नमो ऐप पर अपलोड करना है उनको पार्टी की विचारधारा से भी अवगत कराना है। जनपद में अधिक से अधिक पार्टी को धन एकत्रित कराने के लिए माइक्रो डोनेशन अभियान से जुड़ना है। अटल जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री के विचारों एवं कार्यों को जनता के बीच प्रचारित करना है।
इस जिला कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री फतेहचंद वर्मा ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत,पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार,जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री सुनील रावत,जिला महामंत्री डीएस राठौर,जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता,धीरेंद्र वर्मा,जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित,जिला मंत्री अभिषेक बाथम,धर्मेंद्र राजपूत,अतुल दीक्षित,जिला उपाध्यक्ष जय गंगवार,गोपाल राठौर, प्रदीप सिंह,राजकुमार वर्मा,विकास पांडे, रामवीर सिंह चौहान,ममता सक्सेना,चित्रा अग्निहोत्री,रश्मि दुबे,अभिषेक बाजपेई, कमल भारद्वाज,वरुण गंगवार,अखिलेश शर्मा, रजनीश मिश्रा, अजीत पांडे,पूर्व अध्यक्ष शमशाबाद विजय गुप्ता,राम लखन राजपूत,जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे। जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने जनपद के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की इस बैठक में सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी एवं अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य मुख्य रूप से मौजूद रहें