फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2025 खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय कानपुर एवं गोरखपुर के आदेशों के अनुपालन में आगामी 28 से 29 जुलाई, 2025 को गोरखपुर स्थित श्री गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता हेतु फर्रुखाबाद जिले से प्रतिभाग करने के लिए जिला स्तरीय कुश्ती चयन/ट्रायल्स का आयोजन किया गया।
यह ट्रायल जिला खेल कार्यालय, स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम, फर्रुखाबाद में संपन्न हुआ। चयन प्रक्रिया का शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी श्री कर्मवीर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए खेल भावना से प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी।
इस ट्रायल्स में जनपद के कुल 5 बालक खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया के दौरान जिला कुश्ती एसोसिएशन के सचिव श्री अरुण कुमार, श्री कुलदीप कुमार, श्री सुभाष चंद्र सहित स्टेडियम के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। चयन प्रक्रिया को जिला क्रीड़ाधिकारी की देखरेख में पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया गया।
चयनित खिलाड़ी का विवरण:
खिलाड़ी का नाम: नेईम खान, पिता का नाम: शान मोहम्मद, भार वर्ग: 49.950 किलोग्राम चयनित खिलाड़ी नेईम खान को फर्रुखाबाद जनपद की ओर से राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिला है। जिला क्रीड़ाधिकारी सहित सभी खेल प्रेमियों ने उन्हें आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं।
