फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 दिसंबर 2025 उत्तर प्रदेश शासन एवं खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, खेल भवन लखनऊ के निर्देशानुसार सोमवार को जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम फर्रुखाबाद में मा० सांसद खेल स्पर्धा–2025 के अंतर्गत जिला स्तरीय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन श्री रविन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी द्वारा एवं भाजपा जिला संयोजक श्री जितेन्द्र कुमार की उपस्थिति में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा टॉस कराकर किया गया। इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी फर्रुखाबाद द्वारा अतिथियों को माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सभी टीमों ने निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कराकर भाग लिया। प्रतियोगिता के प्रथम मैच में ब्राउन इलेवन टीम और डेयरी फार्म इलेवन टीम के मध्य मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डेयरी फार्म इलेवन की टीम 10 ओवर में 61 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्राउन इलेवन टीम ने मात्र 62 रन बनाकर 8 विकेट से जीत दर्ज की।
मैच में अंपायर की भूमिका रफीकुल अंसारी एवं प्रदीप मिश्रा द्वारा निभाई गई, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी सुहानी राठौर ने संभाली। आयोजन के दौरान कुलदीप यादव सहित स्पोर्ट्स स्टेडियम के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के खिलाड़ियों को प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्रदान करना तथा खेलों के प्रति युवाओं में उत्साह और सहभागिता को बढ़ावा देना है।
