फर्रुखाबाद:जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स एवं ताइक्वांडो प्रतियोगिता सम्पन्न 08 जुलाई को होगा पुरस्कार वितरण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जुलाई 2025 खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा निर्गत पत्र संख्या आई/186035 दिनांक 18.06.2025 के आदेशों के अनुपालन में आज स्वर्गीय ब्रह्मदत्त स्पोर्ट्स स्टेडियम, फतेहगढ़ में जिला स्तरीय जूनियर वर्ग (बालक/बालिका) की ताइक्वांडो एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक आयोजित की गईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी श्री कर्मवीर सिंह के कर-कमलों से हुआ। प्रतियोगिता में निर्णायक एवं सहायक की भूमिका में वासुकी नाथ ओझा, सनी दिवाकर, आदित्य राठौर, अर्जुन सिंह, निकेता दुबे, मुस्कान राजपूत, दीपांजलि, रूवी, उपासना, सिमरन कनौजिया, सत्यम मिश्रा (हॉकी प्रशिक्षक) एवं सुशांत गुप्ता (ताइक्वांडो प्रशिक्षक) सहित स्टेडियम के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में ताइक्वांडो बालक वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रमुख विजेता खिलाड़ी इस प्रकार रहे:

जूनियर ताइक्वांडो बालक वर्ग (07 जुलाई 2025)

भार वर्ग प्रथम स्थान द्वितीय स्थान तृतीय स्थान

U-37kg मयंक पाल आर्यन राठौर उदयभान सिंह, उमेश पाल

U-41kg प्रियांशु चौहान साजन राजपूत प्रियांशु, आकाश कौशल

U-43kg विक्रांत सिंह राठौर करमजीत सिंह पाल ईशान राठौर, चेतन आर्या

U-46kg वैभव शाक्य सुमित मयंक पाल, अंश गुप्ता

U-51kg अभिषेक आदित्य कुमार सिंह वरुण चौहान, यथार्थ सिंह

U-52kg कृष्णा परिहार हर्ष राजपूत मनिन्दर सिंह

U-54kg अंकित परिहार आयान कृष्णा अंश पाल, सम्यक सिंह

U-56kg ध्रुव प्रताप सिंह यशवर्धन सक्सेना पीयूष राव, राघव यादव

U-58kg ओम प्रताप सिंह ईशान कटियार —

U-65kg अर्पित शर्मा आदित्य चौहान प्रिंस शर्मा, ओजस कनौजिया, अर्जुन सिंह, अजय कुमार दीक्षित

जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता (बालक वर्ग) के परिणाम

क्र. इवेंट प्रथम स्थान द्वितीय स्थान तृतीय स्थान

1 डिस्कस थ्रो प्रशांत पारस अतुल कुमार

2 हैमर थ्रो विशाल सक्सेना पारस प्रशांत

जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) के परिणाम

क्र. इवेंट प्रथम स्थान द्वितीय स्थान तृतीय स्थान

1 हैमर थ्रो विमला देवी संजना सृष्टि राजपूत

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों एवं निर्णायकों को सम्मानित करने हेतु पुरस्कार वितरण समारोह दिनांक 08 जुलाई 2025 को दोपहर 12:00 बजे मुख्य अतिथि की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा।

जिला खेल कार्यालय, फर्रुखाबाद ने सभी विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों एवं निर्णायकों से समय पर कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है।