फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अगस्त 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य ग्रामीण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण विकास और स्वच्छता से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि पोर्टल पर लंबित व्यक्तिगत शौचालय से संबंधित सभी आवेदनों का निस्तारण 3 दिन के भीतर सुनिश्चित किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने इसकी प्रगति की समीक्षा 22 अगस्त को करने के निर्देश दिए।
◆प्रमुख बिंदु और निर्देश:
जिले में घोषित 825 ऑडियो प्लस मॉडल गांवों में से शेष 207 गांवों का सत्यापन एक सप्ताह में पूरा किया जाए।
जिन 5 गांवों में भूमि विवाद अथवा कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, वहां संबंधित खंड विकास अधिकारी 2 दिन में समस्या का समाधान करें और बाढ़ समाप्त होते ही बोर्ड-भीम का चिन्हांकन कार्य शुरू कराया जाए।
जिले के 576 आरसी सेंटरों को क्रियाशील और संचालित किया जाए तथा अगस्त माह का स्वच्छता शुल्क 10 दिन के अंदर OSR खाते में जमा कराया जाए।
कायमगंज और राजेपुर विकासखंड को निर्देशित किया गया कि प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट हेतु विद्युत कनेक्शन के लिए धनराशि तत्काल विद्युत विभाग को ट्रांसफर करें।
फिजिकल स्लज मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना के लिए कायमगंज और मोहम्मदाबाद से प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। सिरौली विकासखंड को भी स्थल चयन कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु अंत्येष्टि स्थलों के प्रस्ताव सभी खंड विकास अधिकारी स्वयं निरीक्षण कर सुनिश्चित करें। विशेष रूप से सोता बहादुरपुर, जहां अन्य जनपदों से भी लोग आते हैं, वहां दो अंत्येष्टि स्थल का प्रस्ताव दिया जा सकता है।
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में राज्य वित्त आयोग एवं 15वें वित्त आयोग में प्रगति धीमी रहने पर डीएम ने नाराजगी जताई और निर्देश दिए कि सभी खंड विकास अधिकारी प्रतिदिन ग्राम पंचायत सचिवों के साथ समीक्षा करें और रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
जिलाधिकारी ने साफ कहा कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समयसीमा में सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को इसका लाभ समय पर मिल सके और जिले की रैंकिंग में सुधार हो।
