फर्रुखाबाद:जिला आयुष समिति की बैठक सम्पन्न ,जिलाधिकारी ने दिए पब्लिक हेल्थ कैम्प और योग शिविर लगाने के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जुलाई 2025 जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिला आयुष समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कुल 11 एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पब्लिक हेल्थ आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत राजेपुर एवं शमशाबाद ब्लॉक में उपजिलाधिकारियों द्वारा चिन्हित स्थानों पर आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प आयोजित किए जाएं। साथ ही अंशकालिक योग प्रशिक्षकों का रोस्टर बनाकर, जिले के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नियमित योग शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में आयुष सेवाओं के प्रभावी संचालन, जन-जागरूकता, और जिला स्तरीय स्वास्थ्य गतिविधियों को लेकर गहन चर्चा की गई जिलाधिकारी ने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धति को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने और आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।