फर्रुखाबाद:आकांक्षा समिति द्वारा बाढ़ राहत सामग्री का वितरण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 आकांक्षा समिति के तत्वावधान में बाढ राहत सामग्री आकांक्षा समिति के अध्यक्ष डॉक्टर वंदना द्विवेदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई बाढ पीड़ितो की सहायता हेतु भोजन सामग्री कपड़े आदि का वितरण किया गया जनपद फर्रुखाबाद में गंगापर क्षेत्र में भयंकर बाढ़ के द्वारा जनजीवन पूर्ण रुप से अस्तव्यस्त हो गया है । जिलाधिकारी फर्रूखाबाद के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न सहायता कार्यक्रम किये जा रहे हैं । आज आकांक्षा समिति द्वारा आटा चावल दाल चाय पत्ती चीनी नमक आलू आदिभोजन सामग्री, मोमबत्ती लाइट टॉर्च, सैनिटरी पैड्स आदि की सहायता राजेपुर ब्लॉक के कुसमापुर एवम उदयपुर ग्राम में वितरित की गई ।आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ वन्दना द्विवेदी ने बताया कि इस प्रकार के सहायता के कार्यक्रम बाढ़ के बाद भी चलते रहेंगे क्योंकि बाढ़ की विभीषिका के बाद अनेक बीमारियां भी फैलने का खतरा रहता है, जिनको सही पोषण और सफाई से दूर किया जा सकता है । उन्होंने कहा कि आकांक्षा समिति की सचिव डॉक्टर रजनी सरीन जी के मार्गनिर्देशन में यह कार्यक्रम संचालित हो रहा है दवाइयां आदि की भी आवश्यकतानुसार उलब्धता करवाई जाएगी । संस्था की संयुक्त सचिव श्रीमती रश्मि सिंह ने कहा की बाढ़ पीड़ित ग्रामीण गरीबों को विशेष तौर पर यह सामग्री भिजवाना सुनिश्चित किया जा रहा है । आकांक्षा समिति फरुर्खाबाद के सभी सदस्यों के साथ रिवैंप इंडिया फाउंडेशन के वैभव राठौर और नमामि गंगे की निहारिका पटेल भी टीम के साथ उपस्थित रहीं। संयुक्त सचिव रश्मि सिंह ,गुंजा जैन ,मंजू सिंह ,अनीता पाठक, दीपिका त्रिपाठी, भावना गुप्ता डॉक्टर ज्योति गुप्ता ,जसवीर कौर आदि सदस्य उपस्थित रहीं सभी ने आम जनों से भी अपील की है कि वह भी इस जन सेवा के कार्यक्रम में अपना-अपना सहयोग प्रदान करें । डॉ वंदना द्विवेदी ने बताया कि आकांक्षा समिति द्वारा बच्चों और महिलाओं के लिए आवश्यक कपड़ों का सेनेटरी पैड का भी वितरण बाढ़ पीड़ितों के लिए करवाया जा रहा है ।अपने अनुपयोगी वस्त्रों को ऑफीसर्स क्लब में आम जन भेज सकते है जहाँ से उन्हें जरूरत मंदो को आगे भी वितरित किया जा सके ।