फर्रुखाबाद: पुलिस उपाधीक्षक ने किया कोतवाली मोहम्मदाबाद का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 नवंबर 2025 पुलिस उपाधीक्षक सर्किल मोहम्मदाबाद ने शुक्रवार को कोतवाली मोहम्मदाबाद का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मिशन शक्ति केन्द्र, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस, बैरकों सहित सभी महत्वपूर्ण इकाइयों का बारीकी से जायज़ा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक ने थाना क्षेत्र में चिन्हित एच0एस0 (हिस्ट्रीशीटर), सक्रिय अपराधियों एवं टॉप-10 अपराधियों की सूची की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बीट प्रणाली को प्रभावी बनाने, शस्त्रों का भौतिक सत्यापन नियमित रूप से करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने वर्तमान में चल रहे सभी सरकारी अभियानों एवं कार्यक्रमों के उचित क्रियान्वयन पर भी जोर दिया और कहा कि सभी कर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ करना चाहिए।

पुलिस उपाधीक्षक ने थाना स्टाफ को समय-समय पर क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, जनता से संवाद बनाए रखने और कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष और अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।