फर्रुखाबाद: उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लोहिया अस्पताल का निरीक्षण किया

फर्रुखाबाद:(दस्तक न्यूज़) उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक नें लोहिया अस्पताल का भी निरीक्षण किया| जहाँ उन्होंने सख्त हिदायत दी की लोहिया में एमआर नजर आये तो एफआई आर पंजीकृत कराएं |
दरअसल बुधवार शाम को जनपद के दौरे पर आये उप मुख्यमंत्री राम मनोहर लोहिया अस्पताल निरीक्षण करनें पंहुचे| उन्होंने निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिये की किसी भी कीमत पर बाहर की दवा ना लिखी जाये| उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर इमरजेंसी खाली नही रहनी चाहिए| जिसके लिये चाजे सीएमएस खुद डियूटी ही क्यों ना करें| उन्होंने कहा कि यदि चिकित्सकों की कमी है तो सीएमओ लोकल स्तर पर चिकित्सकों की नियुक्ति करें| उन्होंने सीएमएस को निर्देश दिये कि किसी भी कीमत पर दवा प्रतिनिधि अस्पताल में प्रवेश ना करें| यदि एमआर (दवा प्रतिनिधि) नजर आयें तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी जाये| डिप्टी सीएम ने इमरजेंसी वार्ड में जाकर इमरजेंसी प्रभारी डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी से आईपीडी रजिस्टर के बारे में जानकारी ली| उन्होंने ब्लड बैंक व महिला अस्पताल का भी किया निरीक्षण| उन्होंने मरीजों से हाल चाल लिये|
अबैध अस्पतालों पर भी कार्यवाही के निर्देश
लोहिया अस्पताल के आस-पास कुकुरमुत्ते जैसे उगे अबैध अस्पतालों पर भी उप मुख्यमंत्री की निगाहे तल्ख नजर आयीं | उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिये की टीम गठित कर अबैध अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करनें के निर्देश दिये|
मायूस हुए बीजेपी कार्यकर्ता
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक नें बीजेपी कार्यलय आवास विकास में पार्टी के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से भेट की| उन्होंने कहा की कार्यकर्ताओं के सम्मान को आंच नही आनें देंगे | बीजेपी नें निकाय चुनाव में भारी जीत हासिल की है| लेकिन जिले में कार्यकताओं के अपमान पर वह कुछ भी नही बोले | जिससे कार्यकर्ता मायूस नजर आये |