फर्रुखाबाद: किसान यूनियन द्वारा दिया गया मुख्यमंत्री को किसानों के हक में मांग पत्र

राज कमल सिंह की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद :जिला फर्रुखाबाद सातनपुर मंडी मैं भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मीटिंग करते हुए
मंडी सचिव दिलीप कुमार वर्मा द्वारा को मुख्यमंत्री के नाम किसानों के हक में मांग पत्र दीया मांग पत्र में निम्नलिखित मांगों को रखा गया
1.आलू किसानो के हालातो को देखते हुए एवं महंगे खाद, बीज, दवाई होने के कारण आलू भाव न मिलने से आलू किसान दयनीय स्थिति पर पहुच चुका है आलू निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटाया जाये एवं आलू का निर्यात अतिशीघ्र किया जाये एवं जनपद फर्रुखाबाद में आलू आधारित उद्योग लगाये जाये |

  1. आलू का समर्थन मूल्य 1000 रूपए प्रति कु० घोषित किया जाये एवं आलू के सरकारी खरीद कराये जाये ।
  2. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में घोषणा की गयी थी कि किसानो को सिचाई हेतु फ्री बिजली दी जायेगी लेकिन आज किसानो के सिचाई नलकूपों पर विधुत मीटर लगाये जा रहे है किसानो के साथ वादा खिलापी ना करके विधुत मीटर हटवाये जाये एवं किसानो को सिचाई हेतु फ्री बिजली दी जाये |
  3. खाद, बीज, दवाई के मूल्यों में वृधि होने के बाबजूद भी इस वर्ष गन्ने का रेट नहीं बढाया गया गन्ने का समर्थन मूल्य 450 रूपए प्रति कु० घोषित किया जाये |
  4. आवारा जानवरों की रोकथाम के लिए लाखो करोड़ों रूपए खर्च करने के बाबजूद भी आवारा जानवरों से किसान परेशान है किसानो की समस्याओ को देखते हुए प्रति ग्राम सभा में एक गौ शाला का निर्माण कराया जाये |
  5. कानपुर देहात के ग्राम मडौली थाना रूरा तहसील मैथा में सरकारी कर्मचारी व अधिकारिये द्वारा माँ व बेटी को जिन्दा जलाकर मारने में जो भी सरकारी कर्मचारी व अधिकारी दोषी हो उन्हें अतिशीघ्र जेल भेजा जाये व कठोर से कठोर सजा दी जाये एवं मृतक परिवार को 1 करोड़ रूपए का मुआवजा दिया जाये |
    इस मौके पर जिला अध्यक्ष अरविंद शाक्य कानपुर मंडल श्री प्रभा कांत मिश्रा श्री लक्ष्मी शंकर जोशी ठाकुर संजीव सिंह कुलदीप दीक्षित अरविंद राजपूत चेतन शाक्य आलोक फौजी जिला मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा मौजूद रहे मीटिंग में और कार्यकर्ता जय जवान जय किसान