फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)28 अप्रैल 2025 कश्यप समाज के जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्तायों ने प्रभारी मंत्री ठा जयवीर सिंह को ज्ञापन सौंप कर महर्षि कश्यप की प्रतिमा फतेहगढ़ में फव्वारे के निकट लगवाए जाने की मांग उठाई। मंत्री को दिये ज्ञापन में कहा गया कि जनपद में कश्यप, बाथम, निषाद समाज के लोग बहुतायत में रहते हैं। इन सभी की आस्था महर्षि कश्यप है और उन्हें ही हम अपना आदर्श मानते हैं। प्रति वर्ष महर्षि कश्यप एवं निषाद जयंती भव्य रूप में मनाई जाती है। समाज के पास मूर्ति आदि स्थापित नहीं है। जिससे समाज अपनी पहचान के रूप में उस स्थान विशेष को इंगित कर सके और अपने स्वजातीय बंधुओं के लिए एक आदर्श स्थापित कर सके। फतेहगढ़ चौराहा स्थित फव्वारे के निकट महर्षि कश्यप की मूर्ति स्थापित हो जाए तो समाज के लिए एक आदर्श स्थान बना जायेगा। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी अनिल कुमार कश्यप, संजीव बाथम,ज्ञानेंद्र कश्यप,सचेन्द्र कश्यप, कुलदीप, मुनेश, दुर्गेश आदि समाज के लोग शामिल रहे।
फर्रुखाबाद:महर्षि कश्यप की प्रतिमा लगवाए जाने की मांग,प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन।
