फर्रुखाबाद : रामगंगा की बाढ़ से ग्रामीण के डूबने से हुई मौत

फर्रुखाबाद : राजेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राम गंगा की बाढ़ के पानी में डूब कर ग्रामीण मुरारी कुशवाहा उम्र लगभग 42 वर्ष की मौत हो गई। 42 वर्षीय मुरारी कुशवाहा थाना राजेपुर के ग्राम अलीगढ़ निवासी थे उनका शव आज सुबह बदायूं मार्ग स्थित हिंदुस्तान धर्मकांटा के पीछे पानी में उतराता देखा गया। मुरारी की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया मुरारी कल सायंकाल अपनी फसल देखने खेत पर गए थे।
मुरारी कुशवाहा वापस घर न लौटने पर उनको तलाश किया गया ग्रामीणों ने अनुमान लगाया कि पैर फिसल जाने के कारण मुरारी काफी गहरे पानी में डूब गए। पूरे इलाके में रामगंगा की बाढ़ का पानी भरा हुआ है मुरारी कुशवाहा की पत्नी की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। बडी बेटी संयोगिता की 2 वर्ष पूर्व शादी कर दी थी और 15 वर्षीय पुत्री स्मारिका है। पुलिस ने मुरारी कुशवाहा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फर्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह