फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जून 2025 जिला स्तर पर जूनियर वर्ग की खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी 5 से 7 जुलाई 2025 तक स्व० ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम, फतेहगढ़ में भव्य जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में दो प्रमुख खेल शामिल किए गए हैं —
1. एथलेटिक्स (बालक/बालिका वर्ग)
2. ताइक्वाण्डो (केवल बालक वर्ग)
प्रतियोगिता का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
एथलेटिक्स (बालक/बालिका वर्ग) की शुरुआत
दिनांक: 5 जुलाई 2025
समय: प्रातः 8:00 बजे से
ताइक्वाण्डो (बालक वर्ग) के लिए
वजन एवं फिक्स्चर तैयार करना: 6 जुलाई 2025 को सायं 3:00 बजे से
मुख्य मुकाबले: 7 जुलाई 2025 को प्रातः 8:00 बजे से
एंट्री की अंतिम तिथि:
एथलेटिक्स: 4 जुलाई 2025, सायं 5:00 बजे तक
ताइक्वाण्डो: 5 जुलाई 2025, सायं 5:00 बजे तक
आयोजन स्थल:
स्व० ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम, फतेहगढ़, फर्रुखाबाद
पुरस्कार और सुविधाएं:
खेल निदेशालय द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों के साथ-साथ निर्णायकों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया:
जनपद के खिलाड़ी एवं टीमें किसी भी कार्यदिवस में जिला खेल कार्यालय, फतेहगढ़ पहुंचकर प्रतियोगिता हेतु निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं।
महत्वपूर्ण: पंजीकरण के समय आधार कार्ड की स्पष्ट छायाप्रति लाना अनिवार्य है, अन्यथा एंट्री अमान्य कर दी जाएगी।
