फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 दिसंबर 2025 थाना साइबर क्राइम फतेहगढ़ पुलिस ने तेजी और कुशलता का परिचय देते हुए ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार बनी एक युवती की पूरी धनराशि वापस कराकर बड़ी सफलता हासिल की है। NCRP पोर्टल पर दर्ज साइबर शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस ने ठगों के खातों को फ्रीज़ कराया और न्यायालय के आदेश अनुसार ₹46,551 की पूरी रकम पीड़िता के खाते में वापस जमा कराई।
शिकायत का विवरण
नुनहाई, कोतवाली फर्रुखाबाद निवासी श्रुति बाजपेयी पुत्री श्री जितेन्द्र बाजपेयी ने NCRP पोर्टल पर साइबर शिकायत संख्या 33101250009367 दर्ज करायी थी। पीड़िता ने बताया कि साइबर अपराधियों ने उसे ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर उसके खाते से कुल ₹46,551 की ठगी कर ली। इसके बाद उसने साइबर थाना फतेहगढ़ में लिखित तहरीर भी दी।
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह और पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चन्दर के निर्देशन में चल रहे साइबर अपराध निरोधक अभियान के तहत मामले की जांच तत्काल शुरू की गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
साइबर थाना फतेहगढ़ पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए फ्रॉड से जुड़े बैंक खातों को तत्काल फ्रीज कराया और न्यायालय की प्रक्रिया पूरी कर पीड़िता की पूरी धनराशि वापस दिलाई। यह कार्रवाई साइबर से होने वाले अपराधों के खिलाफ एडीजी जोन एवं पुलिस विभाग की सख्त मंशा को दर्शाती है।
बरामद धनराशि
पीड़िता श्रुति बाजपेयी को कुल ₹46,551 वापस कराए गए।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार, उ0नि0 सुबोध यादव, हे0का0 रविन्द्र प्रताप सिंह, का0 आलोक यादव, का0 अंकित आर्य, का0 कौटिल्य, का0 दिपिन, का0 अरविन्द यादव, का0 गौरीशंकर
साइबर जागरूकता ही सुरक्षा
फतेहगढ़ पुलिस ने अपील की है कि किसी भी प्रकार के साइबर अपराध की जानकारी मिलते ही तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें, या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। इसके अलावा नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क पर भी मदद प्राप्त की जा सकती है।
सतर्क रहें, जागरूक रहें।
साइबर क्राइम पुलिस उत्तर प्रदेश सदैव आपकी सेवा में तत्पर है।
