फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अक्टूबर 2025 थाना साइबर क्राइम फतेहगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रिटायर्ड फौजी के साथ हुई 40 लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस प्रकरण में दो शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 25 लाख रुपये नकद, 06 मोबाइल फोन (जिनमें 02 iPhone व 04 Android शामिल), 10 सिम कार्ड, 22 एटीएम कार्ड और एक ऑडी कार (कीमत लगभग 40 लाख रुपये) बरामद की गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद/अपराध अजय वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे साइबर अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान के अंतर्गत की गई।
साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा संख्या 04/2025, धारा 318(4) BNS एवं 66D IT ACT के तहत कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर दोनों आरोपियों को ऑडी कार से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते:
1. जुनैद आलम, पुत्र जाबीर अंसारी, निवासी बिलारी, थाना बिलारी, जनपद मुरादाबाद
2. कादिर, पुत्र मोहम्मद शरीफ, निवासी करुला अनवार नगर, थाना कठघर, जनपद मुरादाबाद
पूछताछ में हुआ खुलासा:
दोनों अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे Just Dial के माध्यम से पेट्रोल पंप की फर्जी वेबसाइट बनाते थे और लोगों को पेट्रोल पंप लाइसेंस दिलाने का झांसा देकर एडवांस और रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर भारी रकम ठग लेते थे। ये रकम वे किराए के खातों में डलवाते और रेपिडो या पोर्टर सर्विस के जरिए खातों की किट मंगवाकर एटीएम से पैसे निकाल लेते थे। पहचान छिपाने के लिए ये लोग नकली खातों और कई मोबाइल सिम का इस्तेमाल करते थे।
बरामदगी का विवरण:
₹25 लाख नकद, 06 मोबाइल फोन (02 iPhone + 04 Android), 10 सिम कार्ड, 22 एटीएम कार्ड, ऑडी कार (UP16 BV 7877) कीमत लगभग ₹40 लाख
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि इस मामले में शिकायतकर्ता द्वारा NCRP पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर पहले ही ₹3 लाख की रकम वापस कराई जा चुकी है।
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास:
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना साइबर क्राइम फतेहगढ़ में मुकदमा संख्या 04/2025 धारा 318(4)/111(2)(ख) BNS व 66D IT ACT के तहत कार्रवाई दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
1. प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार, 2. उप निरीक्षक सुबोध यादव, 3. एएसआई सत्येंद्र कुमार, 4. कां. आलोक कुमार, 5. कां. अरविंद यादव, 6. कां. कौटिल्य
फतेहगढ़ पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई ने न केवल एक बड़े साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है, बल्कि डिजिटल ठगी से पीड़ित लोगों को भी राहत की उम्मीद दी है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों से पूछताछ जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
