फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 नवम्बर 2025 फतेहगढ़ पुलिस को साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 12/2025, धारा 318(4), 111(2) BNS एवं 66D IT ACT में वांछित दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 1800 रुपये नकद, फर्जी दस्तावेज और व्हाट्सऐप चैट स्क्रीनशॉट बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के दिशा-निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद/अपराध श्री अजय वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे साइबर अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई।
✔ कैसे करते थे ठगी?
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अपने मोबाइल फोन से Just Dial ऐप पर फर्जी आईडी बनाते थे। इन आईडी पर आने वाली ट्रांसपोर्ट व पैकर्स-मूवर्स से संबंधित बुकिंग/इंक्वायरी करने वालों से संपर्क करते थे। व्हाट्सऐप चैट पर उनसे बातचीत कर सस्ते दामों में घरेलू एवं परचून सामान दिलाने का लालच देते थे। इच्छुक ग्राहकों से एडवांस पेमेंट लेकर तुरंत उनका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर देते थे। इस तरह वे कई लोगों से ऑनलाइन ठगी करते आए थे
✔ गिरफ्तार किए गए अभियुक्त
1. अश्वनी उर्फ सनी कुशवाहा, पुत्र उमेश कुशवाहा, निवासी ग्राम राजेपुर, थाना राजेपुर, फतेहगढ़ 2. कुश राठौर उर्फ माना, पुत्र विजय सिंह, निवासी महेशपुर, थाना राजेपुर, फतेहगढ़ दोनों अभियुक्त पहले से ही इसी मुकदमे में वांछित थे।
✔ बरामद सामान
02 एंड्रॉइड मोबाइल, ₹1800 नकद, फर्जी दस्तावेज एवं व्हाट्सऐप स्क्रीनशॉट
✔ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कुमार, उपनिरीक्षक सुबोध यादव, हेड कांस्टेबल रविन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल अरविन्द यादव, कांस्टेबल अंकित आर्य पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना व लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर दबिश देकर दोनों ठगों को गिरफ्तार किया।
✔ साइबर ठगी से बचाव
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, ऑफर या ऑनलाइन बुकिंग पर एडवांस पेमेंट न करें तथा संदेह होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।
साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत संपर्क करें—
📞 साइबर हेल्पलाइन नंबर: 1930
🌐 www.cybercrime.gov.in
या फिर अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क पर लिखित शिकायत दर्ज करें।
