फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 नवंबर 2025 दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड, कायमगंज में नए पेराई सत्र का शुभारंभ आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने हवन-पूजन कर किया। पारंपरिक विधि-विधान के साथ हुए इस कार्यक्रम में अधिकारियों एवं मिल प्रबंधन की उपस्थिति रही।
शुभारंभ अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी कायमगंज, चीनी मिल प्रबंधन समेत अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हुए। हवन-पूजन के उपरांत जिलाधिकारी ने मिल की तैयारियों का जायजा लिया और पेराई सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि गन्ना पेराई सत्र किसानों की आर्थिक प्रगति से जुड़ा महत्वपूर्ण चरण है, इसलिए मिल प्रबंधन को तौल, भुगतान और संचालन व्यवस्था बेहतर बनाए रखने की आवश्यकता है।
पेराई सत्र के शुभारंभ से क्षेत्र के गन्ना किसानों में उत्साह का माहौल है और आने वाले दिनों में गन्ना आपूर्ति में तेजी आने की उम्मीद है।
