फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जुलाई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज तहसील कायमगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जनसमस्याओं के समाधान हेतु आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 117 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 19 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
शिकायतों का विभागवार विवरण इस प्रकार रहा:
राजस्व विभाग: 32 शिकायतें
पुलिस विभाग: 35 शिकायतें
विकास विभाग: 17 शिकायतें
विद्युत विभाग: 08 शिकायतें
पूर्ति विभाग: 05 शिकायतें
चिकित्सा विभाग: 04 शिकायतें
अन्य विभाग: 16 शिकायतें
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर एवं तय समय सीमा के भीतर सभी लंबित शिकायतों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान ही प्रशासन की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे और जन शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया में सहभागिता निभाई।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन से जनता को शासन-प्रशासन से सीधे संवाद का अवसर मिला और उम्मीद की जा रही है कि बाकी शिकायतों का भी शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।
