फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अगस्त 2025 तहसील कायमगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर मंगलवार को बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुँचे। इस अवसर पर विधायक डॉ. सुरभि गंगवार कायमगंज, उपजिलाधिकारी कायमगंज तथा अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ डॉ. संजय सिंह मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। विधायक एवं अधिकारियों ने मौके पर ही कई मामलों का निस्तारण कराया, वहीं जिन प्रकरणों में तत्काल समाधान संभव नहीं था, उनके लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विधायक डॉ. सुरभि गंगवार ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है और सम्पूर्ण समाधान दिवस इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। वहीं एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने पुलिस संबंधी मामलों पर विशेष ध्यान देते हुए शिकायतों का तुरंत और निष्पक्ष समाधान करने के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से कई का मौके पर निस्तारण किया गया।
