फर्रुखाबाद: आदर्श थाना मऊदरवाजा में थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अक्टूबर 2025 आदर्श थाना मऊदरवाजा में शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह द्वारा जनसुनवाई कर आए हुए फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित समाधान हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

थाना समाधान दिवस के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, राजस्व संबंधी तथा अन्य शिकायतों से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया। थाना अध्यक्ष ने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का स्थल पर ही निस्तारण करना और पुलिस-जनसंपर्क को मजबूत बनाना है।

उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार रखते हुए उनके मामलों का निष्पक्ष व शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान थाना परिसर में स्वच्छता व्यवस्था एवं अभिलेखों के संधारण की भी समीक्षा की गई। थाना समाधान दिवस में क्षेत्र के कई नागरिकों ने भाग लेकर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।