फर्रुखाबाद: सीएम डैशबोर्ड जुलाई समीक्षा बैठक, कई विभागों की रैंकिंग पर नाराज हुए जिलाधिकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अगस्त 2025  जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में सीएम डैशबोर्ड जुलाई माह की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जनपद की कुल रैंकिंग 59 रही। समीक्षा में 26 विभागों की 64 योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान विभागवार रैंकिंग इस प्रकार रही –

★उद्योग विभाग – मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना: रैंक 71, ★ओडीओपी वित्त पोषण योजना: रैंक 73।

★नियोजन विभाग – फैमिली आईडी: रैंक 66।

★पंचायती राज विभाग – 15वें वित्त आयोग (ग्राम पंचायत): रैंक 67, 5वां राज्य वित्त: रैंक 55।

★स्वच्छता योजनाएं – एसबीएम फेज 2: रैंक 38, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज 2: रैंक 51।

★विद्युत विभाग – ग्रामीण आपूर्ति: रैंक 35।

★जल जीवन मिशन – रैंक 55।

★लोक निर्माण विभाग – नई सड़कों का निर्माण: रैंक 38।

★कृषि विभाग – पीएम किसान सम्मान निधि: रैंक 30।

★ग्रामीण अभियंत्रण विभाग – सड़क निर्माण: रैंक 50।

★चिकित्सा विभाग – 108 एम्बुलेंस सेवा: रैंक 22, टेली ★रेडियोलॉजी: रैंक 32, 

★बायो मेडिकल उपकरण रखरखाव: रैंक 50।

★मत्स्य विभाग – मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना: रैंक 46, मत्स्य उत्पादन: रैंक 42।

★पर्यटन विभाग – पर्यटन राज्य योजना: रैंक 54।

★ग्राम्य विकास विभाग – डीएनआरएलएम बैंक क्रेडिट लिंकेज: रैंक 32, पीएम आवास योजना (ग्रामीण): रैंक 24।

★लोक शिकायत निर्माण कार्य (सीएमआईएस) – रैंक 72।

जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान कई विभागों की कमजोर रैंकिंग पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए अगले माह रैंकिंग सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लक्ष्य समय पर पूरे करने होंगे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

📌 विशेष ध्यान – जिलाधिकारी ने विशेष रूप से उद्योग, नियोजन, पंचायती राज और लोक शिकायत से जुड़े विभागों से कहा कि कार्ययोजना बनाकर तुरंत सुधारात्मक कदम उठाएं, ताकि जनपद की स्थिति राज्य स्तर पर बेहतर हो सके।