फर्रुखाबाद:गांधी जयंती पर फर्रुखाबाद में स्वच्छता अभियान व वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अक्टूबर 2025 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आज फर्रुखाबाद के पांचाल घाट गंगा तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

गांधी जयंती के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में समाज को जागरूक करना है।

कार्यक्रम में पार्टी के सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र राजपूत, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, उपजिलाधिकारी सदर रजनीकांत, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके साथ ही पार्टी के पदाधिकारी वीरेंद्र कठेरिया, संजीव गुप्ता, अभिषेक बाजपेयी, धर्मेंद्र राजपूत एवं सम्मानित कार्यकर्ता वंधु भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने गांधी जी के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण उनके विचारों का अहम हिस्सा रहा है। वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान गांधी जी के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने की एक प्रेरणादायी पहल है।