फर्रुखाबाद:नगर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट ने किया पुलिस अधीक्षक का सम्मान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जुलाई 2025 नगर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट द्वारा आज फर्रुखाबाद पुलिस के उत्कृष्ट कार्य को लेकर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह सम्मान एक मासूम बच्ची के अपहरण के 22 घंटे के भीतर सकुशल बरामदगी और उस दरिंदे अपराधी के इनकाउंटर के लिए दिया गया, जो मासूम बच्चियों के साथ जघन्य अपराध करता था।

पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद के कुशल नेतृत्व, नगर क्षेत्राधिकारी महोदया ऐश्वर्या उपाध्याय, एसओजी टीम, थाना मऊदरवाजा बलराज भाटी एवं कोतवाली फर्रुखाबाद की टीम द्वारा इस त्वरित एवं साहसिक कार्रवाई को नगरवासियों एवं व्यापार मंडल ने सराहनीय बताया। इसी क्रम में नगर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट द्वारा पुलिस अधीक्षक को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष हाजी मो. इख़लाक़ ख़ान, जिला अध्यक्ष श्री सदानंद शुक्ला, नगर महामंत्री राकेश सक्सेना, नगर युवा अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, नगर चेयरमैन श्री सरदार जगदीप सिंह छाबड़ा, नगर प्रभारी श्री ठाकुर सर्वेंद्र सिंह, खाद-बीज जिला अध्यक्ष श्री योगेंद्र कुमार आर्य, अंगूरी बाग अध्यक्ष डॉ. महेंद्र श्रीवास्तव, नगर संयुक्त महामंत्री रामजी पाठक, नगर युवा महामंत्री रोहन कश्यप, गोपाल कश्यप आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में फर्रुखाबाद पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और निडरता की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा कहा कि ऐसे साहसिक कार्यों से आमजन का पुलिस में विश्वास और अधिक मजबूत होता है।