फर्रूखाबाद:संविलियन विद्यालय बर्राखेडा मे खतरे के बीच पढ रहे नौनिहाल फिर भी नही निकला समाधान।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मई 2025  जीवन को खतरे मे डालकर नन्हे मुन्ने बच्चे शिक्षा गृहण कर रहे है। जी हां यह कोई काल्पनिक कहानी नही है। बल्कि राजेपुर ब्लाक के संविलियन विद्यालय बर्राखेडा मे पढने वाले उन नन्हे मुन्ने बच्चो की हकीकत है। जो खतरे के बीच शिक्षा गृहण कर रहे है।

 राजेपुर क्षेत्र के संविलियन विद्यालय बर्राखेडा के इंचार्ज प्रधानाध्यापक नेहा गुप्ता ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को 24 अप्रैल 2025 को शिकायत पत्र देकर कहा कि विधालय परिसर मे खडे दो पाकड के विशाल पेड आंधी और तूफान मे उनकी मोटी शाखा विधालय भवन पर गिर गयी थी। जिससे भवन को भी काफी नुकसान हुआ था। जिसको कटवाने के लिये तमाम अधिकारियो से फरियाद की गयी है। मगर अभी तक कोई समाधान नही हुआ है। प्रभागीय निर्देशक वानिकी फर्रुखाबाद से भी वार्ता की गयी। पर कोई एक्शन नही हुआ है। मालूम हो कि स्कूली बच्चे लगातार विधालय मे शिक्षा गृहण कर रहे है। ऐसे मे आंधी तूफान आने के बाद कोई भी आकस्मिक दुर्घटना घटित होने की संभावना को लेकर बच्चो के अभिभावक भी चिंतित और परेशान है। अब देखना यह होगा। कि खबर पर अधिकारी क्या एक्शन लेगे।