फर्रुखाबाद:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह: 438 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार सामग्री के साथ दी गईं शुभकामनाएँ

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 दिसम्बर 2025 मेजर एस.डी. सिंह विश्वविद्यालय भोजपुर बघार कमालगंज फर्रुखाबाद में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम धूमधाम और गरिमापूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। समारोह में जिले के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में मोनिका यादव अध्यक्ष जिला पंचायत, सुशील कुमार शाक्य विधायक अमृतपुर, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा, डी.एस. राठौर जिला महामंत्री, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, डा.अनार सिंह, कुलाधिपति मेजर एस.डी. सिंह विश्वविद्यालय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता की।

438 जोड़ों का हुआ विवाह संपन्न

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कुल 438 जोड़ों ने विधिवत रीति-रिवाजों के साथ विवाह संस्कार पूरे किए। मंच से सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए अधिकारियों ने उनके सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएँ दीं।

लगभग ₹25,000 मूल्य के उपहार वितरित

समारोह में सभी वर–वधू को सरकार द्वारा निर्धारित उपहार सामग्री प्रदान की गई, जिसमें शामिल थे—चांदी की पायल, चांदी की बिछिया, कम्बल, डिनर सेट, प्रेशर कुकर, ट्रॉली बैग, कढ़ाई, तकिया, चादर, गद्दा, कूल केज, मिष्ठान आदि कुल मिलाकर करीब ₹25,000 मूल्य के आवश्यक घरेलू सामान नवदंपतियों को भेंट किए गए।

विवाह प्रमाण पत्रों का वितरण

सभी जोड़ों को सामूहिक विवाह प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। जिला प्रशासन और सामाजिक कल्याण विभाग के अधिकारियों ने कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अंत में, जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी नवविवाहित जोड़ों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।