फर्रुखाबाद:संकिसा में बुद्ध महोत्सव का शुभारंभ, विधायक सुशील शाक्य ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अक्टूबर 2025 रविवार सायं संकिसा में भव्य बुद्ध महोत्सव का शुभारंभ अमृतपुर भाजपा विधायक सुशील शाक्य ने बुद्ध प्रतिमा पर मोमबत्ती एवं अगरबत्ती जलाकर किया। उद्घाटन के पश्चात विधायक शाक्य ने उपस्थित बौद्ध अनुयायियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा संकिसा के अनेक बुद्ध विहारों के सौंदर्यीकरण हेतु करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने संकिसा में विपश्यना केंद्र और भव्य बुद्ध पार्क स्थापित करने की इच्छा भी व्यक्त की।

कार्यक्रम में संकिसा भिक्षु संघ के अध्यक्ष एवं बुद्ध महोत्सव के सह-संयोजक डॉ. धम्मपाल थैरो, भंते धम्मप्रिय, भंते आनंद कीर्ति सहित कई भिक्षुओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता धम्मालोंको बुद्ध विहार ट्रस्ट के अध्यक्ष कर्मवीर शाक्य ने की, जबकि संचालन नागेंद्र शाक्य ने किया।

इस अवसर पर सरदार सिंह शाक्य, रघुवीर सिंह शाक्य, भंते धम्म रतन, राहुल शाक्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं बुद्ध अनुयायी उपस्थित रहे।

इससे पूर्व ट्रस्ट अध्यक्ष कर्मवीर शाक्य ने बुद्ध प्रतिमा पर अगरबत्ती एवं मोमबत्ती जलाकर भिक्षु सम्मेलन का उद्घाटन किया। डॉ. धर्मपाल थैरो ने बुद्ध वंदना कराई। सम्मेलन की अध्यक्षता भंते प्रज्ञासार ने की तथा संचालन भंते धर्म कीर्ति द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भंते धम्मपाल थैरो, मीडिया प्रभारी आनंद भान शाक्य, रघुवीर सिंह शाक्य, राहुल शाक्य, महेश बाबू शाक्य सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। वहीं शाम को टाउन एरिया संकिसा प्रशासन द्वारा संकिसा तिराहे से स्तूप मार्ग तक मच्छरों की रोकथाम हेतु फॉगिंग मशीन चलाई गई।

संकिसा में श्रद्धा, भक्ति और विकास का संगम देखने को मिला — बुद्ध महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब।