फर्रुखाबाद: चलती ट्रेन में इंस्पेक्टर रामनिवास यादव की हत्या करने वाला बसपा नेता माफिया अनुपम दुबे को 27 वर्ष बाद मिली उम्र कैद की सजा

फर्रुखाबाद, मुख्यमंमत्री उ.प्र. योगी आदित्यनाथ जी की जीरो टालरेंस नीति को उ.प्र. पुलिस ने डीजीपी विजय कुमार IPS के कुशल नेतृत्व में एक बार फिर चरितार्थ किया है। जीआरपी फतेहगढ़ तथा फतेहगढ़ जनपदीय पुलिस ने प्रभावी पैरवी कराकर शासन द्वारा चिन्हित माफिया अनुपम दुबे को वर्ष 1996 में थाना जीआरपी फर्रुखाबाद में पंजीकृत मु0अ0सं0 30/1996 धारा 302/34 भादवि, जिसमे उ.प्र. पुलिस में कार्यरत इंस्पेक्टर राम निवास यादव की दिनांक 14.05.1996 को चलती ट्रेन में गोली मारकर निर्मम हत्या की गयी थी, और इस मुकदमे की फाइल को 25 वर्ष तक उपरोक्त माफिया के द्वारा दबाकर रखने का प्रयास किया गया था। माफिया ने यह हत्या तत्समय थाना प्रभारी गुरसहायगंज निरीक्षक राम निवास यादव द्वारा उसके विरुद्ध की गयी प्रभावी कार्यवाही के फलस्वरुप की गयी थी।

वर्तमान सरकार के जीरो टॉलरेंस की नीति के अन्तर्गत आलोक कुमार सिंह IPS एडीजी जोन कानपुर के कुशल निर्देशन तथा प्रशांत कुमार IPS आईजी कानपुर रेंज के कुशल पर्यवेक्षण में जीआरपी फतेहगढ़ तथा फतेहगढ़ जनपदीय पुलिस प्रभावी कार्यवाही तथा प्रभावी पैरवी करते हुए दुर्दात अपराधी / माफिया अनुपम दुबे को आज दिनांक 07.12.20223 को उक्त मुकदमे में आजीवन कारावास की सजा दिलाने मे सफल हुए। उक्त घटना से सम्बन्धित नामित दो अन्य अभियुक्तों की मृत्यु हो चुकी है।

दुर्दात अपराधी अनुपम दुबे पुत्र स्व0 महेश चन्द्र दुबे निवासी ग्राम सहसापुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद हाल पता निवासी 1/36 मोहल्ला कसरट्टा थाना फतेहगढ़ जनपद फर्रूखाबाद द्वारा पहला अपराध वर्ष 1987 में थाना कोतवाली फतेहगढ क्षेत्र में कारित कर अपराध जगत में पदार्पण किया गया, जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 -314/1987 धारा-147/452/504 भादवि कोतवाली फतेहगढ़ में पंजीकृत हुआ। इसके उपरान्त अब तक कुल 63 अपराध विभिन्न धाराओ के जनपद फतेहगढ एवं प्रदेश के अन्य जनपदो में पंजीकृत हुए जिनमें मुख्य रूप से हत्या. डकैती, जमीन पर कब्जा, धोखाधडी. रंगदारी वसली. फिरौती आदि के अपराध है।

दुर्दात अपराधी /माफिया अनुपम दुबे द्वारा तालाब की जमीन पर अवैध रुप से बनाये गये होटल श्री गुरुशरणम पैलेस, जिसकी पीडब्लूडी द्वारा बिल्डिंग की अनुमानित कीमत 03 करोड 30 लाख 63 हजार 08 रुपये को नगर मजिस्ट्रेट फर्रुखाबाद के द्वारा दिये गये निर्णय के क्रम में दिनांक 16.10.2023 को श्री आलोक कुमार सिंह IPS एडीजी जोन कानपुर के कुशल निर्देशन तथा श्री प्रशांत कुमार IPS आईजी कानपुर रेंज के कुशल पर्यवेक्षण में ध्वस्तीकरण के लिये विधिक समन्वय बनाया गया और विधिक बाधा को दूर कराया गया तथा पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्री विकास कुमार द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पन्न करायी गयी।

इसके द्वारा अपराध करके अर्जित की गयी सम्पत्ति जो इसके एवं परिवारीजनों व अन्य सहयोगी सदस्यों के नाम थीं यथा- वाहन, जमीन एवं मकान, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 113 करोड 18 लाख 13 हजार 479 रुपये है को उ.प्र. गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के अंतर्गत कुर्क किया गया। इसके व इसके परिवार के सदस्यों के नाम 08 लाइसेंसी शस्त्र को निरस्त करा कर थाना हाजा पर जमा कराया गया। फतेहगढ़ पुलिस द्वारा माफिया अनुपम दुबे के विरुद्ध एनएसए की कार्यावाही की गयी और उस कार्यवाही को मा0 उच्चन्यायालय इलाहाबाद की तीन सदस्यीय पीठ ने सही भी माना ।

इसके अपराधिक इतिहास को देखते हुए फतेहगढ़ पुलिस द्वारा शासन को भेजकर इसे शासन द्वारा चिन्हित माफिया भी घोषित कराया गया था। फतेहगढ़ पुलिस द्वारा इसके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए गैंग डी-47 गैंग पंजीकृत कराया गया। इसके गैंग के सभी सदस्यों की हिस्ट्रीशीट खोली जा चुकी है। माफिया अनुपम दुबे वर्तमान समय में मथुरा कारागार में निरुद्ध है और इसका भाई अमित दुबे उर्फ बब्बन जो कि डी-47 गैंग का सदस्य है वह भी हरदोई कारागार में निरुद्ध है।

उपरोक्त अपराधी के भय से जनता के लोग इसका विरोध नही कर पाते थे तथा इसके भय के साये में रह रहे थे यदि साहस करके इसके विरूद्ध किसी के द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया भी जाता तो उस मुकदमें जनता का कोई व्यक्ति/गवाह मा0 न्यायालय में गवाही देने को तैयार नही होता था माफिया एक संगठित अपराधी की तरह कार्य करके अपने अपराधों को न्याय प्रक्रिया से हमेशा बच जाया करता था। यहां तक कि इसके द्वारा अपने आतंक/भय के बल पर मा० न्यायालय एवं विभिन्न कार्यालय में अपने विरोध के सबूत नष्ट करने के उद्देश्य से अभिलेखों को गायब कराने में सफल भी रहा है। इस प्रकरण में भी इसने अपनी फाइल को 25 वर्षों तक गायब रखा था। पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी करते हुए फाइल को निकलवाकर सभी दस्तावेज इकट्ठा कराया गया तथा गवाहों को Witness Protection scheme के अंतर्गत सुरक्षा प्रदान की गयी। मुकदमे के ट्रायल में कोई अवरोध उत्पन्न न हो और सभी गवाह समय से मा० न्यायालय में उपस्थित हों, इसका भी विशेष ध्यान रखते हुए सफल पैरवी करायी गयी।

पिछले 02 वर्षों से सभी उच्चाधिकारियों के निर्देशन में सामनजस्य स्थापित कर व एकीकृत दिशा में माफिया का आतंक समाप्त करने के लिए पूर्व SP GRP आगरा मोहम्मद मुश्ताक़, पूर्व SP फतेहगढ़ श्री अशोक कुमार मीणा व वर्तमान SP फतेहगढ़ विकास कुमार के द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। आज के इस निर्णीत मुकदमें में इन अधिकारियों का विशेष योगदान रहा।

अभियोजन में कानपुर पुलिस व ADGC कानपुर अरविन्द कुमार ढिमरी का भी योगदान सराहनीय रहा।

एडीजी जोन महोदय द्वारा सम्पूर्ण टीम की प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र व सभी अराजपत्रित अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए पुरस्कार की घोषणा की गयी है।

अभियुक्त अनुपम दबे पुत्र स्व0 महेशचन्द्र दुबे का अपराधिक इतिहास ।

1. मु0अ0सं0 314/1987 धारा 147/452/504 भादवि कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़।

2. मु0अ0सं0 323/1987 धारा 147/148/149/307 भादवि कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़।

3. मु0अ0सं0 460/1990 धारा 324/323/504 भादवि कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़।

4. मु0अ0सं0 66/1991 धारा 147/323/504/506 भादवि कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़।

5. मु0अ0सं0 94/1991 धारा 307/506 भादवि कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़।

6. मु0अ0सं0 277/1991 धारा 307 भादवि कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़।

7. मु0अ0सं0 229/1992 धारा 452/504/506 भादवि कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़।

8. मु0अ0सं0 230/1992 धारा 147/148/149/452/504/506 भादवि व 7 सीएल एक्ट कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़।

9. मु0अ0सं0 141/1993 धारा 307 भादवि कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़।

10. मु0अ0सं0 286/1993 धारा 147/148/149/352/504/506 भादवि कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़। 11. मु0अ0सं0 290/1993 धारा 25 आर्म्स एक्ट भादवि कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़।

12. मु0अ0सं0 291/1993 धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़।

13. मु0अ0सं0 357/1993 धारा 3/4 गुण्डा एक्ट कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़ ।

14. मु0अ0सं0 408/1993 धारा 110 जी सीआरपीसी कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़।

15. मु0अ0स0 308/1994 धारा 504/506 भादवि कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़।

16. मु0अ0सं0 333/1995 धारा 147/148/149/302 कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़। 17. मु0अ0सं0 392/1997 धारा 307 भादवि कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़।

18. मु0अ0सं0 492/1997 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़ ।

19. मु0अ0सं0 319/1999 धारा 3/4 गुण्डा एक्ट कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़।

20. मु0अ0सं0 503/1999 धारा 223/224/225 भादवि कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़।

21. मु0अ0सं0 455/2000 धारा 3/4 गुण्डा एक्ट कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़।

22. मु0अ0सं0 30/2002 धारा 110 जी सीआरपीसी कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़।

23. मु0अ0सं0 05/2004 धारा 147/452/392 भादवि कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़।

24. मु0अ0सं0 1009/2006 धारा 3/4 गुण्डा एक्ट कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़।

25. मु0अ0सं0 742/2010 धारा 147/148/149/307/302/34/120बी/404 भादवि व 7 सीएल एक्ट कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़।

26. मु0अ0सं0 837/2010 धारा 3/4 गुण्डा एक्ट कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़।

27. मु0अ0सं0 121/2021 धारा 110 जी सीआरपीसी कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़।

28. मु0अ0स0 011/2000 बारा 147/148/149/30/ मादाय कारावाला फरुखाबाद जनपद कतरुणद।

29. मु0अ0सं0 93/2012 धारा 188/171एच भादवि कोतवाली फर्रुखाबाद जनपद फतेहगढ़।

30. मु0अ0सं0 30/1996 धारा 302/34 भादवि थाना जीआरपी फर्रुखाबाद जनपद फतेहगढ़

31. मु0अ0सं0 86/1990 धारा 4/10 बन संरक्षण अधिनियम कोतवाली मोहम्मदाबाद जनपद फतेहगढ़।

32. मु0अ0सं0 28/1991 धारा 147/364/506 भा0द0वि0 व 3(1)10 एससी/एसटी एक्ट कोतवाली मोहम्मदाबाद जनपद फतेहगढ़।

33. मु0अ0सं0 481/1991 धारा 147/506 भादवि कोतवाली मोहम्मदाबाद जनपद फतेहगढ़।

34. मु0अ0सं0 74/1991 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना विशुनगढ़ जनपद कन्नौज।

35. मु0अ0सं0 183/1994 धारा 302/120बी भादवि थाना स्वरूप नगर जनपद कानपुर नगर

36. मु0अ0सं0 291/1995 धारा 279/338/337 भादवि थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज।

37. मु0अ0सं0 504/2005 धारा 147/148/149/302 भादवि व 7, सीएल एक्ट थाना बेवर जनपद मैनपुरी।

38. मु0अ0सं0 527/2005 धारा 110 जी सीआरपीसी थाना बेदर जनपद मैनपुरी।

39. मु0अ0सं0 387/1991 धारा 147/148/149/307/302 भादवि थाना बेवर जनपद मैनपुरी।

40. मु0अ0सं0 297/2020 धारा 188/269/270 भादवि व 3 महामारी अधिनियम थाना मिश्रिख जनपद सीतापुर।

41. मु0अ0सं0 939/2020 धारा 47/148/149/386/307/427/452/504/506/286/327/336/120बी भादवि व 7

एक्ट कोतवाली फर्रुखाबाद जनपद फतेहगढ़।

42. मु0अ0सं0 349/2021 धारा 504/506 भादवि कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़।

43. मु0अ0सं0 355/2021 धारा 504/506 भादवि कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़।

44. मु0अ0सं0 525/2021 धारा 395/323/354ख /504/506 भादवि थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज।

45. मु0अ0सं0 02/2021 धारा 3(2) राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम थाना कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़।

46. मु0अ0सं0 899/2021 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट कोतवाली फर्रुखाबाद जनपद फतेहगढ़।

47. मु0अ0सं0 557/2022 धारा 386/342/420/467/468/471/506/120बी भादवि कोतवाली फर्रुखाबाद जनपद फतेहगढ़।

48. मु0अ0सं0 465/2022 धारा 147/386/447/420/467/468/471/506 भादवि कोतवाली फर्रुखाबाद जनपद फतेहगढ़।

49. मु0अ0सं0 466/2022 धारा 147/386/447/420/467/468/471/506 भादवि कोतवाली फर्रुखाबाद जनपद फतेहगढ़।

50. मु0अ0सं0 467/2022 धारा 147/386/447/420/467/468/471/506 भादवि कोतवाली फर्रुखाबाद जनपद फतेहगढ़।

51. मु0अ0सं0 327/2022 धारा 420/467/468/471/120बी 504/506 भादवि थाना मऊदरवाजा जनपद फतेहगढ़।

52. मु0अ0सं0 661/2022 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज।

53. मु0अ0सं0 427/2022 धारा 448/506 भादवि कोतवाली मोहम्मदाबाद जनपद फतेहगढ़। 54. मु0अ0सं0 714/2022 धारा 506/389/120बी भादवि थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज।

55. मु0अ0सं0 736/2022 धारा 147/420/406/120बी/506/342/384/389 भादवि थाना छिबरामऊ जनपद

56. मु0अ0सं0 09/2023 धारा 147/148/149/342/386/447/427/506/420/467/468/471 भादवि कोतवाली फर्रुखाबाद जनपद फतेहगढ़।

57. मु0अ0सं0 137/2023 धारा 294/354/376डी/364/323/308/304/120बी भा0द0वि0 व 3 (2)5 एससी/एसटी एक्ट गुरसहायगंज जनपद कन्नौज। 58. मु0अ0सं0 111/2023 धारा 419/420/467/468/471/504/506 भादवि व 3(1)द, 3 (1) ध एससी/एसटी एक्ट

थाना मऊदरवाजा जनपद फतेहगढ़।

59. मु0अ0सं0 69/2023 धारा 364/342/386/504/506/34 भादवि कोतवाली मोहम्मदाबाद जनपद फतेहगढ़।

60.मु0अ0सं0 357/2023 धारा 147/323/506/364ए/386/341/120बी थाना मऊदरवाजा जनपद फतेहगढ़।

61. मु0अ0सं0 377/2023 धारा 147/409/420/332/307/506/419/120बी/342 भादवि कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़।

62. मु0अ0सं0 386/2023 धारा 419/465/466/471 भादवि कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़।

63. मु0अ0सं0 219/2023 धारा 420/386/506/120बी भादवि कोत) मोहम्मदाबाद जनपद फतेहगढ़।