फर्रूखाबाद: विशेष प्रगणना पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 नवंबर 2025 जनपद में चल रहे विशेष प्रगणना पुनरीक्षण अभियान में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को आज सम्मानित किया गया। जिलाधिलारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मान समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 45 बीएलओ को माला पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में 192 कायमगंज विधानसभा के 17, 193 अमृतपुर के 05, 194 फर्रूखाबाद के 06, तथा 195 भोजपुर विधानसभा के 17 बीएलओ शामिल रहे, जिन्होंने निर्धारित समय से पूर्व अपने-अपने क्षेत्र में प्रगणना कार्य को पूरी निष्ठा से पूर्ण किया।

जिलाधिलारी ने सभी बीएलओ की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा कर बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने आग्रह किया कि सभी अधिकारी अपने सहकर्मियों को भी इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण और जिम्मेदार कार्य हेतु प्रेरित करें।

उन्होंने सम्मानित बीएलओ के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

इस अवसर पर अपर जिलाधिलारी (वित्त एवं राजस्व) अरुण कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल, उपजिलाधिकारी सदर रजनीकांत सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।