फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अगस्त 2025 भारतीय किसान यूनियन टिकट ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए आज जनपद में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। किसानों की शिकायतों और समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग (PWD) एवं अधीक्षण अभियंता व अधिशासी अभियंता, ग्रामीण विद्युत विभाग के कार्यालयों में क्रमशः वार्ता की।
बैठकों के दौरान किसानों ने सड़क निर्माण, जलनिकासी, विद्युत आपूर्ति में अनियमितता, ट्रांसफार्मर की खराबी तथा सिंचाई संबंधित समस्याएं प्रमुख रूप से उठाईं। अधिकारियों ने इन समस्याओं को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया। मौके पर ही कई समस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई।
इस संवाद से किसानों में संतोष की भावना दिखाई दी और उन्होंने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह से समय पर सुनवाई होती रहे तो उनकी कई वर्षों पुरानी परेशानियाँ दूर हो सकती हैं।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष अजय कटियार अपनी टीम किसान संगठन के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रव्यापी किसान नेता राकेश टिकैत जी को भी याद किया और उनके संघर्षों को नमन करते हुए नारे लगाए
“जय जवान, जय किसान, जय राकेश टिकैत!”
जनपद में किसानों की आवाज़ को मजबूती से उठाना और उनके हित में ठोस कार्रवाई प्रशासन की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को दर्शाता है। आने वाले समय में इसी प्रकार की निरंतर संवाद की प्रक्रिया से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति को बल मिलेगा।
