फर्रुखाबाद:मोदी जी के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा ने चलाया स्वच्छता अभियान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितम्बर 25 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। क्षेत्रीय मंत्री इंजी. शशांक शेखर मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला जेल चौराहा स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर में सफाई कर वातावरण को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया।

अभियान के दौरान मंदिर परिसर व बाहर झाड़ू लगाई गई तथा देवस्थान की धुलाई भी की गई। इस अवसर पर शशांक शेखर मिश्रा ने कहा कि “मोदी जी ने स्वयं झाड़ू लगाकर समाज को यह संदेश दिया है कि स्वच्छता हमारी समृद्धि का प्रतीक है। हमें प्रतिज्ञा लेनी चाहिए कि अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखेंगे। स्वच्छ वातावरण से हम न केवल बीमारियों से बचेंगे, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी योगदान दे सकेंगे।”

कार्यक्रम में अजीत महाजन, अमन गुप्ता, रानू दीक्षित, राहुल राठौर, शुभम मिश्रा समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।