फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 नवंबर 2025 बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होते ही पूरे देश में जहां उत्साह का माहौल देखने को मिला, वहीं फर्रुखाबाद में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर जोरदार तरीके से खुशी का इजहार किया। जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता कादरी गेट स्थित फुब्बारे के पास एकत्रित हुए और जीत का जश्न मनाया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। इस मौके पर पूरा क्षेत्र “भाजपा जिंदाबाद” और “एनडीए की जीत” के नारों से गूंज उठा। “यह जीत सुशासन और विकास की विचारधारा की विजय” – जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा
मीडिया से बातचीत में भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा कि बिहार में एनडीए ने दो-तिहाई बहुमत के साथ प्रचंड जीत दर्ज की है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर जंगल राज और भ्रष्टाचार को पूरी तरह खारिज कर दिया है। भाजपा देश का सबसे बड़ा और मजबूत राजनीतिक संगठन है, जिसकी नीति हमेशा सुशासन और विकास पर आधारित रही है। गरीब, किसान, महिला, युवा, दलित और आदिवासी सहित हर वर्ग के लिए लगातार कार्य करना भाजपा की पहचान है।
जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि 2026 के पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा प्रचंड जीत हासिल करेगी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार को घेरने के लिए विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वह बार-बार EVM पर सवाल खड़ा करता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस मौके पर पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से—पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह राजपूत, सतपाल सिंह, दिनेश कटिहार, भाजपा जिला महामंत्री डीएस राठौर, आलू विपणन संघ सभापति विमल कटिहार, पूर्व जिला महामंत्री संदीप शाक्य, फर्रुखाबाद पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबीता पाठक, जिला उपाध्यक्ष श्वेता दुबे, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष शेर सिंह शाक्य, पूर्व जिला महामंत्री प्रभात अवस्थी, संजय सिंह, फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रमिला राठौर, अमन कटियार, लव कनौजिया, विश्राम सिंह यादव, प्रमोद मिश्रा, छोटू दुबे, कुलदीप पाल, अमित शुक्ला, डॉ. उदय प्रताप सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम ऊर्जावान माहौल में संपन्न हुआ और कार्यकर्ताओं ने अगले चुनावों में भी बड़े स्तर पर जीत सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया।
