फर्रुखाबाद: भाजपा जिला मुख्यालय पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने 2024 लोकसभा चुनाव की दृष्टि से प्रदेश संगठन ने पूरे प्रदेश में वोटर चेतना अभियान चलाने का लिया निर्णय

फर्रुखाबाद,आज 24 अगस्त 2023 दिन बृहस्पतिवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित जिला भाजपा मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारी की बैठक जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार कोरी की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों की कार्य योजना रखी गई।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार कोरी ने बताया 2024 लोकसभा चुनाव की दृष्टि से प्रदेश संगठन ने पूरे प्रदेश में वोटर चेतना अभियान चलाने का निर्णय लिया। इस अभियान के माध्यम से पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी कार्यकर्ता नव मतदाता बनाने के लिए सघन जनसंपर्क अभियान चलाएंगे प्रत्येक बूथ के अंतर्गत प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता बनाने के लिए संपर्क करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां को भी जनता तक पहुंचाया जाएगा। कल 23 अगस्त को भारत के राष्ट्रीय अंतरिक्ष संस्थान ने चंद्रयान-3 को चंद्रमा की सतह पर उतारकर विश्व में कीर्तिमान हासिल किया है वर्तमान का भारत सबसे तेज गति से विश्व में बढ़ाने वाला राष्ट्र है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में ही धारा 370, राम मंदिर, निर्माण सांस्कृतिक धरोहरों का पूर्ण निर्माण जैसे अहम निर्णय लिए गए। केंद्र की सरकार सामाजिक न्याय की तरफ बढ़ रही है देश से गरीबी को समाप्त करने के लिए गरीबों को सामाजिक एवं आर्थिक दृष्टि से मजबूत किया जा रहा है केंद्र की सरकार ने गरीबों को आयुष्मान भारत कार्ड प्रधानमंत्री आवास उज्ज्वला योजना जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सुविधा दी जा रही है। मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए भाजपा की सरकार हर स्तर पर कार्य कर रही है। संगठन के कार्यकर्ताओं से अपेक्षा है कि वह संगठन के कार्यों में रुचि लेकर पार्टी व संगठन को मजबूत करने का कार्य करें भाजपा विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राजनीतिक दल है। संगठन के कार्यकर्ताओं के अधिक परिश्रम से पार्टी ऊंचाइयों पर पहुंची है उसे ऊंचाई पर बने रहने के लिए संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को मेहनत जारी रखनी है।
अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने कहा भारत ने चांद पर पहुंचकर यह साबित कर दिया है की ज्यादा समय उसे विश्व गुरु बनने में नहीं लगेगा। भारत के समर्थ को पूरी दुनिया देख रही है। संगठन के कार्यकर्ता को पद की चेष्टा ना रखते हुए संगठन के प्रति समर्पण मन से एक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करना होगा पार्टी को विस्तार देने के लिए बूथ- बूथ संपर्क करना होगा। भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचना है।
भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया जिला स्तर की कार्यशाला में
वोटर चेतना अभियान को बढ़ाने के लिए 26 अगस्त से मंडलों में भी कार्यशालाएं आयोजित होगी। प्रत्येक बूथ पर 50-50 नए मतदाता बनाने होंगे इसके लिए पार्टी द्वारा फार्म 6 उपलब्ध कराए जाएंगे। ऑनलाइन नव मतदाता बनाए जा सकते हैं। संगठन के कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत फर्जी मतदाताओं पर भी विशेष नजर रखनी है। 27 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आयोजित मन की बात के कार्यक्रम को भी बूथ स्तर पर सुनना है।
इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुनील रावत ने किया इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत ,पिछड़ा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ बीके गंगवार, सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौड़, दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक अभिषेक त्रिवेदी, शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक भास्कर दत्त द्विवेदी, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री डीएस राठौर, जिला महामंत्री फतेहचंद वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, पूर्व जिला महामंत्री डॉ प्रभात अवस्थी ,जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कठेरिया, पूर्व नगर महामंत्री धीरेंद्र वर्मा, जिला मंत्री गोपाल राठौर, धर्मेंद्र राजपूत, अभिषेक बाथम, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक ,मीरा सिंह ,चित्रा अग्निहोत्री, अतुल दीक्षित ,अजीत पांडे, मंडल अध्यक्ष नगर पश्चिम विकास पांडे, मंडल अध्यक्ष नगर पूर्वी राजकुमार वर्मा, अमित कुमार पाल आदि लोग मौजद रहे।