फर्रुखाबाद :भाजपा ने पूर्व सीएम कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन

फर्रुखाबाद आवास विकास कॉलोनी भाजपा कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता सहित विभिन्न भाजपा नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सिंह ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह एक जन नेता थे उन्होंने संगठन एवं पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य किया उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में पहली बार भाजपा के नेतृत्व की सरकार बनी।
दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कल्याण सिंह प्रदेश के ही नहीं बल्कि देश के नेता थे उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने सुशासन की सरकार दी थी।
अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने कहा कल्याण सिंह विलक्षण प्रतिभा के धनी थे वह एक जुझारू और कर्मठ नेता के रूप में स्थापित हुए थे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह जनता से सीधा संवाद स्थापित रखते थे उन्होंने अपने शासन में नकल अध्यादेश लाकर युवाओं के जीवन को संवारने का कार्य किया उनके किए हुए कार्यों को आज ही उत्तर प्रदेश की जनता याद करती है। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने राम मंदिर आंदोलन में राम भक्तों पर गोलियां चलवा कर एक नई मिसाल कायम की जो जीवन पर्यंत याद करी जाएगी।
सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जनपद फर्रुखाबाद से गहरा नाता रहा है वह अक्सर फर्रुखाबाद के लोगों से भी सीधा संवाद स्थापित रखते थे। राम मंदिर आंदोलन के सबसे बड़े कर्णधार थे।
पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर भूदेव सिंह राजपूत ने कहा कल्याण सिंह ने सर्व समाज को साथ लेकर प्रदेश के विकास के लिए कार्य किया वह उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे थे उन्होंने अपने शासन में आम जनमानस को सुशासन और सुरक्षा देने का कार्य किया था। मैं 1967 में पहली बार विधायक बने और लगातार 9 बार विधायक बनकर उन्होंने जनता की सेवा की। उनके द्वारा किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है भाजपा कार्यकर्ताओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर कायमगंज विधायक अमर सिंह खटीक पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता डीएस राठौर सुनील रावत जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता चित्रा अग्निहोत्री महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक ममता सक्सेना सुमन राठौर पूर्वी नगर मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता।
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला अभय प्रताप सिंह सुग्रीव सिंह राठौर प्रभात मिश्रा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ बीके गंगवार अतुल दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अभिषेक बाथम ने किया।
फर्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह