फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 सितंबर 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत आज बढ़पुर स्थित शहनाई गेस्ट हाउस में भाजपा द्वारा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विख्यात कवि शिवओम अंबर ने की, जबकि मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में सांसद मुकेश राजपूत ने संबोधन दिया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी प्रदर्शित की गई।
प्रधानमंत्री के कर सुधारों पर चर्चा
भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कर सुधारों में ऐतिहासिक क्रांति की है। जीएसटी की दरों में कटौती से आम जनमानस व व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है।
सांसद मुकेश राजपूत का संबोधन
मुख्य वक्ता सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि सरकार ने गरीब और आम जनमानस को ध्यान में रखते हुए खाद्य पदार्थों व रोजमर्रा की वस्तुओं पर शुल्क कम किया है। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत को प्रोत्साहन देने हेतु भारतीय निर्मित उत्पादों पर भी जीएसटी दरों में कटौती की गई है। राजपूत ने कहा कि आज का भारत ऑपरेशन सिंदूर जैसी सैन्य कार्रवाइयों से पड़ोसी देशों के आतंकवाद को करारा जवाब देने में सक्षम है।
जीएसटी सुधारों की जानकारी
जीएसटी कमिश्नर हिम्मत सिंह ने कहा कि जिन वस्तुओं पर कर दरों में बदलाव किया गया है उनकी जानकारी जल्द ही कार्यालयों पर उपलब्ध होगी। व्यापारियों और जनता तक इन सुधारों की जानकारी पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
व्यापार मंडल का समर्थन
उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने कहा कि जीएसटी की दरों को दो स्लैब में सीमित करना और रोजमर्रा की वस्तुओं पर कर कम करना व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए लाभकारी कदम है।
कवि शिवओम अंबर का वक्तव्य
कार्यक्रम अध्यक्ष कवि शिवओम अंबर ने अपनी कविता “उसने भारतीय संस्कृति की गौरव गरिमा को गाया है” के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और भारतीय संस्कृति की गौरव गाथा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज का भारत किसी भी दुश्मन को उसी की भाषा में जवाब देने में सक्षम है।
अन्य उपस्थितजन
कार्यक्रम में संयोजक तोषित प्रीत सिंह, दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास ब्रह्मचारी, व्यापारी नेता मनोज मिश्रा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता सहित कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। संचालन सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक वाजपेई ने किया।
इस मौके पर पूर्व सभासद सुधांशु दत्त द्विवेदी, विमलेश मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, चिकित्सक के.एम. द्विवेदी, जितेंद्र सिंह, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, राजू गौतम, जिला मंत्री गोपाल राठौर, धर्मेंद्र राजपूत, शिवम मिश्रा, सांसद के निजी सचिव अनूप मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
