फर्रुखाबाद:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा की बैठक संपन्न

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 सितम्बर 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार को फतेहगढ़ मंडल की विशेष बैठक भाजपा कार्यालय, आवास विकास में मंडल अध्यक्ष रमला राठौर के नेतृत्व में संपन्न हुई।

बैठक में तय किया गया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक “सेवा पखवाड़ा” मनाया जाएगा। इस दौरान रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान और विभिन्न सामाजिक सेवा कार्य नगर व ग्रामीण क्षेत्र में संचालित किए जाएंगे। साथ ही, इतिहासिक स्थलों, पार्कों, मंदिरों और स्कूलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसी क्रम में सीएससी केंद्रों पर निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती प्रत्येक बूथ स्तर पर मनाई जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और उनके कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से ऋषि पाल, अनिल प्रताप सिंह, सुमित कटिहार, अमन गुप्ता, संजीव राठौड़, बिटाना चौहान, सुनील गुप्ता, रूबी कश्यप, प्रतिभा राजपूत, रेखा सोमवंशी, सुमन राजपूत, सुरभि चतुर्वेदी, दिनेश चंद्र, राजीव श्रीवास्तव, अनूप बाथम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी राहुल राठौर ने किया।