फर्रुखाबाद:भाजपा पीडीए की एकता से घबराकर रच रही जातीय हिंसा की साजिश-चन्द्रपाल सिंह यादव

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2025 डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम पट्टी प्रदुम्मन निवासी श्री रामसिंह शाक्य और उनकी दो बेटियों दीक्षा एवं सुधा से आज समाजवादी पार्टी का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल मिला और उनका हालचाल जाना। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सपा जिलाध्यक्ष श्री चन्द्रपाल सिंह यादव और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को पार्टी की ओर से आर्थिक सहायता भी दी और भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी हर पीड़ित के साथ खड़ी है।

प्रतिनिधिमंडल में सपा के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे, जिनमें अभिषेक शाक्य प्रधान/प्रदेश उपाध्यक्ष युवजन सभा, नरेन्द्र शाक्य सदस्य जिला पंचायत, हरीश कुमार यादव पूर्व चेयरमैन, इलियास मंसूरी जिला महासचिव, सौरभ कटियार जिला उपाध्यक्ष, नरेन्द्र सिंह यादव विधानसभा अध्यक्ष भोजपुर, राधेश्याम सविता जिला सचिव/स.मीडिया प्रभारी, शिवम यादव जिलाध्यक्ष युवजन सभा, अफजाल अहमद फारुकी प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा, रामपाल सिंह यादव जिला सचिव/प्रभारी फ्रंटल संगठन, चंद्रेश राजपूत अध्यक्ष सदर विधानसभा, मिथुन शाक्य प्रधान खेरवन्द नगला, सुनीता शाक्य प्रदेश उपाध्यक्ष, दीक्षा शाक्य, प्रतिभा यादव, शिवशंकर शर्मा प्रभारी सदर, राजपाल यादव, अखिल कठेरिया सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी छात्रसभा, आदित्य यादव एड० ,मो० अकलीम खाँ जिला सचिव यूथ ब्रिगेड, शिवकुमार सिंह शाक्य पूर्व कानून गो साहब, रामावतार शाक्य जी सेठ, एडवोकेट संजय शाक्य, गौरव यादव युवा नेता, सुब्रत शाक्य, प्रवेश शाक्य जिलाध्यक्ष शिक्षक संघ, जयवीर शाक्य सभासद,  टिंकू शाक्य समाजसेवी, हैप्पी भाई,  श्याम शाक्य  आदि अन्य कई नेता व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।

भाजपा नेता खुद के पाले-पोसे गुंडों से करवा रहे हैं हिंसा” – सपा

सपा जिलाध्यक्ष श्री चन्द्रपाल सिंह यादव ने भाजपा पर सीधा आरोप लगाया कि पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) वर्ग की एकता से भाजपा बुरी तरह घबरा गई है और उसे तोड़ने के लिए जातीय उन्माद फैलाने की कुत्सित साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत द्वारा आरोपी मानवेंद्र यादव को “सपाई गुंडा” कहना सिर्फ सस्ती राजनीति है, जबकि सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं के साथ आरोपी के दर्जनों फोटो भाजपा से उसके संबंध को स्पष्ट करते हैं।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा जातिवादी नहीं है, बल्कि यह पीड़ितों, वंचितों और गरीबों की आवाज है। यादव नाम होने से कोई समाजवादी नहीं हो जाता, अगर ऐसा होता तो भाजपा में भी तमाम यादव नेता हैं — क्या वे सभी सपा के सदस्य हैं?

सांसद ने अपने प्रतिनिधि को बचाने की कोशिश की” – डॉ. नवल किशोर शाक्य

पूर्व प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य ने सांसद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब नगला छेदा निवासी दिलीप राजपूत ने सांसद प्रतिनिधि व पुलिस उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर आत्महत्या की, तब सांसद मौन क्यों रहे? उन्होंने कहा कि आज जब उनके अपने प्रतिनिधि रजनीश राजपूत को जेल भेजा गया है तो वे समाजवादी पार्टी पर मिथ्या आरोप लगा रहे हैं।

एफआईआर दर्ज, पुलिस करेगी कड़ी कार्रवाई: एसपी

पीड़ित परिवार से मिलने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने फतेहगढ़ की पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह से भी मुलाकात की और निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी, और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

समाजवादी पार्टी का संकल्प: हर पीड़ित के साथ, हर अत्याचार के खिलाफ

यह दौरा और बयान स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि समाजवादी पार्टी जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर हर पीड़ित की लड़ाई लड़ने को प्रतिबद्ध है। प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि अपराधी कितना भी ताकतवर हो, पार्टी उसे सजा दिलाने के लिए संघर्ष करती रहेगी।