फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जून 2025 भारतीय जनता पार्टी फतेहगढ़ मंडल की परिचय बैठक रविवार को बढ़पुर स्थित एक कॉफी शॉप में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमला राठौर ने की। इस अवसर पर मंडल के सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए औपचारिक परिचय साझा किया।
बैठक में मंडल अध्यक्ष रमला राठौर ने पार्टी अनुशासन और कार्यसंस्कृति पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि, “सभी कार्यकर्ता बैठक में समय से पहुंचे। समयपालन ही भाजपा की प्राथमिक पहचान है। अगर किसी कार्यकर्ता की ओर से बार-बार देरी की जाती है, तो पार्टी स्तर पर उसे पद से मुक्त करने की कार्यवाही की जाएगी।”
इस परिचय बैठक में अनेक वरिष्ठ और नवोदित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से दिनेश प्रकाश सिंह, बिटाना चौहान, अनिल प्रताप सिंह, सुनील गुप्ता, अमन गुप्ता, सुमित कटियार, नीरज कटियार, दिनेश चंद्र, राजीव राठौर, रूबी कश्यप और रेखा सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं के बीच संवाद बढ़ाना और आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना था। सभी ने पार्टी की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता जताई और आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
