फर्रुखाबाद : टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंकने में स्वर्ण पदक मिलने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

फर्रुखाबाद। भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा द्वारा टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंकने में स्वर्ण पदक हासिल होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर जश्न मनाया।
जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता के नेतृत्व में खुशी का जोरदार इजहार किया गया। जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने बताया भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने 13 साल बाद भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में सफलता हासिल की है।
यह भारत के लिए गर्व की बात है लगातार भारत के खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में नए नए मुकाम हासिल कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी बांटी गई।
जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने कहा भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने पूरे विश्व में भारत का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं खेल मंत्री द्वारा लगातार खिलाड़ियों से संपर्क स्थापित करके उनका उत्साहवर्धन किया जा रहा है। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला पूर्व नगर महामंत्री अजीत पांडे अंकित गुप्ता अमित ठाकुर युवा मोर्चा जिला महामंत्री अंकुर मिश्रा राजीव मिश्रा गोविंद आयुष सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे

फर्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह