फर्रुखाबाद:जिला मुख्यालय पर पूर्व सीएम कल्याण सिंह एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी का जन्मदिन मनाया गया, जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित प्रबुद्ध जन संगोष्ठी एवं कंबल वितरण हुआ

फर्रुखाबाद,आज 5 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की जयंती एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी का जन्मदिन मनाया गया इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित प्रबुद्ध जन संगोष्ठी एवं कंबल वितरण का कार्यक्रम हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने प्रबुद्ध जन संगोष्ठी को संबोधित किया।
मुख्य अतिथि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की 92वीं जयंती है पूरा देश उनका राम मंदिर निर्माण आंदोलन के नायक के रूप में जानता है एक इंटर कॉलेज के शिक्षक के रूप से उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री व राज्यपाल बनने तक का सफर किया। वह पार्टी की एक जुझारू और संघर्षील कार्यकर्ता थे उनका सारा जीवन पार्टी और प्रदेश की सेवा के लिए समर्पित रहा। राम मंदिर आंदोलन में बाबरी ढांचा गिरने के बाद राम भक्त
कार सेवकों पर कार्यवाही करने के सवाल पर उन्होंने अपने पद का त्याग करना उचित समझा राम भक्तों की रक्षा करने के लिए उन्होंने अपने मुख्यमंत्री के पद का त्याग करते हुए बहुमत की सत्ता का बलिदान कर दिया। वह त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश को उत्तम कानून एवं शिक्षा व्यवस्था दी। उन्होंने पूरे प्रदेश के पिछड़े वर्ग को एकत्रित करके उनको समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कार्य किया। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मुरली मनोहर जोशी जनसंघ भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक है जिन्होंने छोटे से कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और जनसंघ व भाजपा के कई बड़े आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाकर पार्टी को शीर्ष पर पहुंचाने में कार्य किया। जिस समय कश्मीर आतंकवाद और देश विरोधी ताकतों के साए में था उसे समय लाल चौक पर भारतीय तिरंगा फहराकर उन्होंने पूरे विश्व को भारत की एकता का संदेश दिया।
पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह अपने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश में नकल अध्यादेश,गुड गवर्नेंस एवं अपराध मुक्त प्रदेश की स्थापना के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए। राम मंदिर आंदोलन में उनकी भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता हैं।
जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा कल्याण सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में पहली बार बीजेपी की बहुमत की सरकार बनी थी उनके नेतृत्व की सरकार ने प्रदेश में सुशासन की नींव रखी थी जहां पर हर वर्ग के लिए न्याय की उचित व्यवस्था थी। उन्होंने राम मंदिर आंदोलन में राम भक्तों पर गोली चलाने के आदेश को ठुकराते हुए पद से त्याग व सत्ता से बलिदान दे दिया उनके इस त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है उनके विचारों से कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।
लोधी महासभा के प्रदेश महामंत्री परशुराम वर्मा ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने पिछड़े समाज के उत्थान के लिए कार्य किया बिखरे हुए समाज को एकजुट करके उनका अधिकार देने के कार्य किया। भारतीय राजनीति के वह एकमात्र ऐसे नेता जिन्होंने राम भक्तों की रक्षा के लिए सत्ता को ठुकरा दिया।
इस प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का संचालन जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत ने किया इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री संदीप शाक्य जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किया
इस अवसर पर जिला महामंत्री फतेहचंद वर्मा, जिला महामंत्री डीएस राठौर, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला मंत्री गोपाल राठौर, जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी ,जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित, जिला मंत्री प्रदीप सिंह, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह सिसोदिया ,पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत ,जिला उपाध्यक्ष अशनील दिवाकर आदि लोग मौजूद रहे।